18 जून से सासाराम में शुरू होगी 11वीं बिहार राज्य सब जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता, 19 जिलों की टीमें लेंगी भाग

Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन

11वीं बिहार राज्य सब जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए जोरों से चल रही तैयारी। फोटो- प्रभात खबर

Sasaram Sports News: सासाराम के एबीआर फाउंडेशन स्कूल परिसर में 18 जून से 11वीं बिहार राज्य सब जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होगा. प्रतियोगिता में अब तक 19 जिलों की टीमों ने भागीदारी की पुष्टि की है.

विज्ञापन

रोहतास जिले के सासाराम से मो. आरिफ खान की रिपोर्ट
Sasaram Sports News: रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम एक बार फिर राज्यस्तरीय खेल आयोजन का गवाह बनने जा रहा है. बिहार हैंडबॉल संघ के तत्वावधान में रोहतास जिला हैंडबॉल संघ द्वारा आयोजित मालती कुंवर एवं सरोज स्मृति 11वीं बिहार राज्य सब जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता 18 जून से एबीआर फाउंडेशन School के खेल परिसर में शुरू होगी. प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं और आयोजन समिति ने खिलाड़ियों से लेकर अतिथियों तक के लिए सभी व्यवस्थाओं को पूरा कर लिया है.

एबीआर फाउंडेशन स्कूल में होगा प्रतियोगिता का आयोजन

रोहतास जिला हैंडबॉल संघ के सचिव विनय कृष्ण ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन सासाराम स्थित एबीआर फाउंडेशन स्कूल के खेल परिसर में किया जाएगा. खिलाड़ियों के ठहरने के लिए विद्यालय भवन में आवासन की व्यवस्था की गई है. वहीं भोजन की व्यवस्था भी परिसर में ही की गई है ताकि खिलाड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो.

19 जिलों की टीमों ने दी भागीदारी की सहमति

संघ के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार राय ने बताया कि अब तक पटना, दरभंगा, सारण, गोपालगंज, नवादा, नालंदा, बेगूसराय, गया, शेखपुरा, औरंगाबाद, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, जहानाबाद, मुंगेर, बक्सर, कैमूर, वैशाली, सिवान और मेजबान रोहतास समेत 19 जिलों की टीमों ने प्रतियोगिता में भाग लेने की पुष्टि कर दी है. कुछ अन्य जिलों की टीमों के कन्फर्मेशन का इंतजार किया जा रहा है.

रेलवे स्टेशन पर होगा खिलाड़ियों का स्वागत

बाहर से आने वाले खिलाड़ियों और पदाधिकारियों के स्वागत के लिए आयोजन समिति के सदस्य रेलवे स्टेशन पर तैनात रहेंगे. सभी मुकाबले विद्यालय के खेल परिसर में आयोजित किए जाएंगे. प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है, जिन्हें अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.

छह तकनीकी पदाधिकारी निभाएंगे निर्णायक की भूमिका

बिहार हैंडबॉल संघ के छह तकनीकी पदाधिकारी प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभाएंगे. आयोजन को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए भोजन, आवासन, तकनीकी, स्वागत, पंजीयन, पुरस्कार, मंच, रिसेप्शन और सुरक्षा समितियों का गठन किया गया है.

शाम 6.30 बजे होगा उद्घाटन समारोह

प्रतियोगिता का उद्घाटन 18 जून की शाम 6.30 बजे होगा. उद्घाटन समारोह में अनुमंडल पदाधिकारी नेहा कुमारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय और कारा अधीक्षक सुजीत राय के शामिल होने की संभावना है. उद्घाटन के बाद प्रतियोगिता के सभी मुकाबले रात्रि सत्र में खेले जाएंगे.

Also Read: BSEB का फैसला: जमीन-भवन मानक अनिवार्य, निजी स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी

विज्ञापन
Vikash Jha

लेखक के बारे में

By Vikash Jha

विकाश झा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और कंटेंट प्रोफेशनल हैं, जिन्हें मीडिया, डिजिटल कंटेंट और सोशल मीडिया कम्युनिकेशन के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया। News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं। क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं। उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन