सासाराम: गांधी मेडिसिटी हॉस्पिटल अमियावर में आज लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
गांधी मेडिसिटी हॉस्पिटल | Prabhat Khabar Network
अमियावर के गांधी मेडिसिटी हॉस्पिटल में आज निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया है। विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा परामर्श और जांच पर भारी छूट पाएं।
प्रखंड के अमियावर स्थित गांधी मेडिसिटी हॉस्पिटल के प्रांगण में रविवार, 9 अगस्त को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जायेगा. शिविर सुबह 10 बजे से शुरू होगा. अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, लोगों को स्वास्थ्य जांच के साथ उचित चिकित्सकीय परामर्श और इलाज की सुविधा भी मिलेगी.
बनारस के डॉक्टर करेंगे मरीजों की जांच
शिविर में बनारस के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ हिमांशु कुमार मरीजों के स्वास्थ्य की जांच करेंगे. अस्पताल के संस्थापक नीतीश कुमार ने लोगों से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराने की अपील की है. उन्होंने कहा कि समय पर जांच कराने से बीमारियों का पता लगाने और उचित इलाज शुरू करने में मदद मिल सकती है.
कई बीमारियों की होगी निःशुल्क जांच
निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में शुगर, थायराइड, जोड़ों का दर्द, पेट संबंधी रोग, ब्लड प्रेशर, त्वचा रोग, ट्यूमर, मिर्गी, डिप्रेशन, मानसिक रोग, हृदय संबंधी बीमारी और लिवर की समस्या समेत कई स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर चिकित्सकीय परामर्श दिया जायेगा. आंख, कान और किडनी से संबंधित समस्याओं के लिए भी मरीज डॉक्टर से परामर्श ले सकेंगे.
एमआरआई और सीटी स्कैन पर 50 प्रतिशत छूट
शिविर के दौरान एमआरआई, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे और ईसीजी जैसी जांच पर मरीजों को 50 प्रतिशत की छूट दी जायेगी. अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, जरूरत के अनुसार मरीजों को जांच और इलाज के संबंध में उचित सलाह भी दी जायेगी.
मरीजों को मिलेगी निःशुल्क दवा
स्वास्थ्य जांच शिविर में मरीजों को निःशुल्क दवा भी उपलब्ध करायी जायेगी. अस्पताल प्रबंधन ने लोगों से अपील की है कि वे शिविर का लाभ उठाकर समय पर अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच करायें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










