सासाराम : स्वतंत्रता दिवस से पहले तिरंगे की रोशनी में सजा कोचस, रात में जगमगा रहा पूरा शहर

Updated:
विज्ञापन

तिरंगा लाइट की रोशनी से जगमगाया शहर | Prabhat Khabar Network

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में कोचस शहर को तिरंगे की थीम पर आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया है, जिससे पूरा इलाका दूधिया रोशनी में नहा उठा है।

विज्ञापन

स्वाधीनता दिवस के स्वागत को लेकर रोहतास के कोचस नगर पंचायत क्षेत्र को राष्ट्रीय ध्वज की थीम पर आकर्षक ढंग से सजाया गया है. नगर पंचायत क्षेत्र में तिरंगे रंग की लाइटिंग की गयी है, जिससे रात में पूरा शहर रोशनी से जगमगा रहा है. इस सजावट को लेकर नगरवासियों में भी उत्साह और खुशी देखने को मिल रही है.

NH-319 से ओवरब्रिज तक दिख रहा तिरंगे का रंग जानकारी के अनुसार, शहर के बीच से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 319 से लेकर स्टेट हाइवे 17 के ऊपर बने ओवरब्रिज तक लाइट के खंभों को तिरंगे रंग की रोशनी से सजाया गया है. रात में इन सड़कों से गुजरने वाले यात्रियों का ध्यान यह आकर्षक सजावट अपनी ओर खींच रही है.

रोशनी से निखरा शहर का सौंदर्य तिरंगे रंग की लाइटिंग से कोचस शहर का नजारा रात में और भी आकर्षक हो गया है. सड़क किनारे लगे रोशनी के खंभे स्वतंत्रता दिवस से पहले शहर को अलग पहचान दे रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की सजावट से शहर का सौंदर्य बढ़ा है और लोगों में राष्ट्रीय पर्व को लेकर उत्साह भी बढ़ा है.

साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण पर जोर मुख्य पार्षद शबनम परवीन और उप मुख्य पार्षद स्नेहा कुमारी ने बताया कि शहर के विभिन्न वार्डों के सौंदर्यीकरण के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि शहर को साफ-सुथरा, स्वच्छ और सुंदर बनाना नगर पंचायत का मुख्य उद्देश्य है. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शहर की सजावट इसी दिशा में एक पहल है.

रोहतास योगिया हत्याकांड : चंदेश्वर चौधरी के घर आज जायेंगे दीपंकर भट्टाचार्य, परिजनों से करेंगे मुलाकात


विज्ञापन
Ramesh Kumar

लेखक के बारे में

By Ramesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन