रोहतास में स्वतंत्रता दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी तेज, 11-12 अगस्त को होगा ऑडिशन

Updated:
विज्ञापन

फजलगंज स्थित मल्टीपरपस हॉल

सासाराम में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के लिए 11 और 12 अगस्त को ऑडिशन होगा। फजलगंज मल्टीपरपस हॉल में छात्र और कलाकार अपनी प्रतिभा दिखा सकेंगे।

विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित होने वाले जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए मंगलवार से ऑडिशन शुरू होगा. जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय ने बताया कि 11 और 12 अगस्त को दो चरणों में प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा. ऑडिशन सासाराम के फजलगंज स्थित मल्टीपरपस हॉल में सुबह 11 बजे से होगा. इसमें सरकारी व निजी स्कूलों के छात्र, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राएं और स्थानीय कलाकार शामिल होंगे.

स्कूलों से प्रतिभाशाली छात्रों का होगा चयन जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम शाम पांच बजे से आयोजित होगा. इसके लिए स्कूल स्तर पर प्रतिभाशाली छात्रों का चयन कर ऑडिशन में शामिल कराया जाएगा. संबंधित स्कूलों के प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक, संगीत शिक्षक-शिक्षिका तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के वार्डेन और संचालकों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं.

11 अगस्त को इन प्रखंडों के प्रतिभागियों का ऑडिशन 11 अगस्त को दावथ, कोचस, दिनारा, सूर्यपुरा, संझौली, काराकाट, बिक्रमगंज, नासरीगंज, करगहर और राजपुर प्रखंड के प्रतिभागियों का ऑडिशन होगा. वहीं 12 अगस्त को सासाराम, शिवसागर, चेनारी, नौहट्टा, रोहतास, तिलौथू, डिहरी, अकोढ़ीगोला और नोखा प्रखंड के प्रतिभागी शामिल होंगे. 12 अगस्त को स्थानीय कलाकारों के लिए भी ऑडिशन आयोजित किया जाएगा.

नोडल शिक्षक की मौजूदगी रहेगी जरूरी ऑडिशन में स्कूलों से चयनित छात्रों के साथ नामित नोडल शिक्षक या शिक्षिका की उपस्थिति भी सुनिश्चित करायी जाएगी. प्रतिभागियों को निर्धारित तिथि पर सुबह 11 बजे फजलगंज स्थित मल्टीपरपस हॉल पहुंचना होगा. चयनित प्रतिभागियों को स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देने का अवसर मिलेगा.

स्थानीय कलाकारों को भी मिलेगा मंच डीईओ ने बताया कि ऑडिशन का उद्देश्य जिले की प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराना है. सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूली छात्रों के साथ कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राएं और स्थानीय कलाकार भी प्रस्तुति देंगे. इससे रोहतास की स्थानीय कला और सांस्कृतिक प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा. ऑडिशन से जुड़ी जानकारी के लिए संगीत शिक्षक पंकज आनंद से संपर्क किया जा सकता है.

रोहतास योगिया हत्याकांड : चंदेश्वर चौधरी के घर आज जायेंगे दीपंकर भट्टाचार्य, परिजनों से करेंगे मुलाकात


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन