राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला-मोदी जी दिखावा छोड़िए और छात्रों की सुनिए, वरना…

Updated:
विज्ञापन

राहुल गांधी और प्रधानमंत्री मोदी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Telegram Ban : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने पीएम मोदी से कहा कि दिखावा छोड़िए और छात्रों की आवाज सुनिए, वरना भारत के युवा अपना हक लेना जानते हैं.

विज्ञापन

Telegram Ban : नीट पेपर लीक को लेकर मैसेजिंग एप टेलीग्राम पर अस्थायी प्रतिबंध लगाने के सरकार के कदम पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हमला बोला है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट लिखा कि पेपर लीक होने से रोकने के लिए चोर को पकड़ने के बजाय सरकार पीड़ित के घर पर ताला लगा रही है.

विज्ञापन

पीएम मोदी दिखावा छोड़िए

राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिखावा छोड़िए और पेपर लीक माफिया पर वार कीजिए. उन्होंने लिखा कि लाखों छात्र सालों से टेलीग्राम पर पढ़ते हैं, नोट्स, टेस्ट सीरीज, डिस्कशन, हर तरह से तैयारी करते हैं. ऐसे में उनसे उनकी सुविधा छीन लेना पेपर लीक का समाधान कैसे हुआ? टेलीग्राम पर बैन के बारे में उन्होंने कहा कि यह फूलप्रूफ भी नहीं है, यह देश का हर छात्र जानता है और पेपर लीक माफिया भी. ऐसे में पीएम मोदी अगला प्रतिबंध किसपर लगाएंगे? व्हाट्सएप पर?

देश का युवा अपना हक लेना जानता है

राहुल गांधी ने एक्स पर कटाक्ष किया है कि परीक्षा के दिन छात्रों की तलाशी होगी. जेबें कैंची से काटी जाएंगी. प्रश्नपत्र वायुसेना के विमानों से भेजे जाएंगे. दिखावे की कोई कमी नहीं होगी, लेकिन बीमारी की जड़ पर एक वार भी नहीं, क्योंकि पेपर लीक माफिया इसी सरकार की देख-रेख में फल-फूल रहे हैं और युवाओं को खून के आंसू रुला रहे हैं. राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी, दिखावा छोड़िए. माफिया पर वार कीजिए, छात्र पर नहीं. छात्रों की गूंज सुन लीजिए, वरना देश का युवा अपना हक लेना जानता है.

ये भी पढ़ें : नीट यूजी परीक्षा : 22 जून तक बैन किए जाने के केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ टेलीग्राम ने खटखटाया दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola