गैस सिलिंडर की बुकिंग की प्रक्रिया बदलने की मांग

गैस सिलेंडर की बुकिंग और वितरण में लागू समय-सीमा समाप्त करने की मांग
खूंटी. सामाजिक कार्यकर्ता दिलीप मिश्रा ने एलपीजी गैस सिलेंडर की बुकिंग और वितरण में लागू 25 दिन (शहरी क्षेत्र) और 45 दिन (ग्रामीण क्षेत्र) की समय-सीमा समाप्त करने की मांग की है. इस संबंध में उन्होंने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री को पत्र लिख कर जनहित में व्यवस्था में बदलाव करने का आग्रह किया है. पत्र में दिलीप मिश्रा ने कहा है कि गैस की बुकिंग व वितरण में तिथि की बाध्यता होने से ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. उन्होंने बताया कि गांवों में अधिकतर संयुक्त परिवार रहते हैं, जिसके कारण गैस की खपत अधिक होती है और एक सिलेंडर 45 दिनों तक चला पाना कई परिवारों के लिए मुश्किल हो जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




