खूंटी में 18 से 25 मई तक मनाया जायेगा जन भागीदारी अभियान सप्ताह

Updated:
विज्ञापन
खूंटी में 18 से 25 मई तक मनाया जायेगा जन भागीदारी अभियान सप्ताह

जनजातीय गरिमा उत्सव के आयोजन को लेकर की गयी जिलास्तरीय ओरिएंटेशन बैठक

विज्ञापन

खूंटी. जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा समेकित जनजाति विकास अभियान, खूंटी अंतर्गत आयोजित जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 के तहत जन भागीदारी अभियान सबसे दूर सबसे खास सप्ताह 18 से 25 मई तक संचालित की जायेगी. इसके सफल संचालन को लेकर सोमवार को समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में जिला स्तरीय ओरिएंटेशन बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में उपायुक्त ने अभियान के उद्देश्य और विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की. उन्होंने पदाधिकारियों को अभियान के सफल संचालन करने को लेकर दिशा-निर्देश दिये. अभियान के तहत जन भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए जन सुनवाई केंद्र आयोजित करने, वृक्षारोपण अभियान चलाने, स्वास्थ्य शिविर लगाने तथा ट्राइबल युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण से संबंधित गतिविधियों को प्रभावी रूप से संचालित करने के लिए कहा. उन्होंने अभियान के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ योग्य लाभुकों तक सुनिश्चित रूप से पहुंचाने, विशेष शिविरों के माध्यम से छूटे हुए लोगों का आधार कार्ड समेत अन्य आवश्यक दस्तावेजों का निर्माण करने के लिए कहा. बैठक में परियोजना निदेशक आईटीडीए-सह-उप विकास आयुक्त आलोक शिकारी कच्छप, अपर समाहर्ता परमेश्वर मुंडा, सिविल सर्जन डॉ एलआर पाठक, जिला कल्याण पदाधिकारी प्रमोद राम सहित अन्य उपस्थित थे.

जनजातीय गरिमा उत्सव के आयोजन को लेकर की गयी जिलास्तरीय ओरिएंटेशन बैठक

स्लग :::: जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ योग्य लाभुकों तक पहुंचाने की मुहिमB

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola