जूनियर नेशनल रग्बी चैंपियनशिप के लिए खूंटी के पांच खिलाड़ी झारखंड टीम में चयनित
खूंटी के चयनित खिलाड़ी | Prabhat Khabar Network
खूंटी जिले के पांच खिलाड़ियों का झारखंड की अंडर-18 बालक रग्बी टीम में चयन हुआ है, जो जूनियर नेशनल रग्बी चैंपियनशिप में राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी. अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अजीत नाग को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है.
खूंटी जिले के पांच खिलाड़ियों का चयन झारखंड की अंडर-18 बालक रग्बी टीम में हुआ है. यह टीम 10 और 11 जुलाई 2026 को हैदराबाद के गच्चिबावली स्टेडियम में आयोजित जूनियर नेशनल रग्बी चैंपियनशिप में राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी. खूंटी से चयनित खिलाड़ियों में अंतरराष्ट्रीय रग्बी खिलाड़ी अजीत नाग, प्रतीक कुमार, कुंदन महतो, मोहित कुमार महतो और आशीष पाहन शामिल हैं. अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अजीत नाग को इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए झारखंड टीम का कप्तान बनाया गया है. झारखंड रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन और खूंटी जिला रग्बी संघ के पदाधिकारियों ने चयनित खिलाड़ियों एवं कप्तान अजीत नाग को शुभकामनाएं दी है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए