खूंटी: मुरहू में 'साथिया' का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, किशोर स्वास्थ्य और एनीमिया से बचाव की दी गई जानकारी

Updated:
विज्ञापन

प्रशिक्षण में शामिल प्रतिभागी | Prabhat Khabar Network

खूंटी में किशोर स्वास्थ्य और एनीमिया की रोकथाम पर आधारित दो दिवसीय साथिया प्रशिक्षण संपन्न हुआ। साथिया अब गांव-गांव जाकर किशोरों को पोषण के प्रति जागरूक करेंगे।

विज्ञापन

मुरहू (खूंटी). जिले के मुरहू प्रखंड सभागार में साथिया यानी पीयर एजुकेटर्स का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हो गया. प्रशिक्षण का उद्देश्य किशोर-किशोरियों को स्वस्थ रखने, एनीमिया जैसी समस्याओं से बचाने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था.

आपके शहर में

विज्ञापन

ग्रामीण आजीविका, स्वास्थ्य एवं पोषण कार्यक्रम के तहत आयोजित प्रशिक्षण में साथिया को किशोर स्वास्थ्य, पोषण और स्वस्थ व्यवहार से जुड़ी जरूरी जानकारी दी गयी. साथ ही उन्हें प्रशिक्षण में मिली जानकारी को गांव-गांव तक पहुंचाने की अपील की गयी.

किशोरावस्था के बदलाव

प्रशिक्षण के दौरान किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक और मानसिक बदलावों के बारे में बताया गया. साथ ही एनीमिया से बचाव, आयरन-फोलिक एसिड यानी IFA की खुराक, संतुलित और विविध आहार तथा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध आयरन युक्त खाद्य पदार्थों के महत्व की जानकारी दी गयी. साथिया को यह भी बताया गया कि किशोर-किशोरियों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की पहचान कैसे करें और जरूरत पड़ने पर उन्हें उचित स्वास्थ्य सेवाओं से कैसे जोड़ा जाये.

उमंग दिवस की भूमिका समझायी

प्रशिक्षण में स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस प्रोग्राम यानी SHWP और उमंग दिवस के उद्देश्यों और किशोर स्वास्थ्य के क्षेत्र में उनकी भूमिका के बारे में भी जानकारी दी गयी. प्रशिक्षण को रोचक और प्रभावी बनाने के लिए वीडियो सत्र, समूह चर्चा और विभिन्न सहभागी गतिविधियों का आयोजन किया गया. इसके माध्यम से साथिया को किशोर स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी को बेहतर तरीके से समझने और आगे साझा करने का अभ्यास कराया गया.

साझा करेंगे स्वास्थ्य की जानकारी

प्रशिक्षण के समापन पर प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक ने साथिया से कहा कि प्रशिक्षण में मिली जानकारी को केवल अपने तक सीमित न रखें. इसे अपने-अपने गांवों के किशोर-किशोरियों और समुदाय तक पहुंचायें. उन्होंने किशोर स्वास्थ्य, पोषण, एनीमिया, यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य और स्वस्थ व्यवहार को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया.

स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूक

साथिया ने भी प्रशिक्षण में मिली जानकारी को गांवों तक पहुंचाने और किशोर-किशोरियों को स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूक करने की प्रतिबद्धता जतायी. कार्यक्रम में प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक, प्रखंड डाटा प्रबंधक, सभी बीटीटी, सहिया तथा सीआइएनआइ के जिला समन्वयक, सुपरवाइजर और मोबिलाइजर ने सहयोग किया.

किशोर-किशोरियों को सही स्वास्थ्य जानकारी

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य साथिया को किशोर स्वास्थ्य और पोषण से जुड़ी जरूरी जानकारी एवं कौशल देना था, ताकि वे अपने क्षेत्र में किशोर-किशोरियों तक सही स्वास्थ्य जानकारी पहुंचाने और स्वस्थ व्यवहार को बढ़ावा देने में प्रभावी भूमिका निभा सकें.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola