इंडियन ऑयल डिपो के बाहर बड़े-बड़े गड्ढे, लोगों को परेशानी

Updated:
विज्ञापन

खूंटी-मुरहू मार्ग पर इंडियन ऑयल डिपो के बाहर भारी टैंकरों के कारण बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी और दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।

विज्ञापन

खूंटी. एआईसीसी सदस्य सह युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण संगा तथा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुमित हर्ष ने गुरुवार को अनिगड़ा स्थित इंडियन ऑयल डिपो का निरीक्षण किया. उन्होंने पाया कि खूंटी-मुरहू मुख्य मार्ग के किनारे इंडियन ऑयल के भारी वाहनों (टैंकरों) के अनियंत्रित और लगातार खड़े रहने के कारण खूंटी मुरहू मुख्य सड़क के किनारे बड़े-बड़े गड्ढे हो गये हैं. गड्ढों की वजह से रोजाना यातायात बाधित हो रहा है. स्थानीय राहगीरों और वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है. अरुण संगा ने कहा कि एक प्रतिष्ठित सरकारी उपक्रम की लापरवाही के कारण आम लोग परेशान हो रहे हैं. सुमित हर्ष ने जिला प्रशासन को इस मामले का संज्ञान में लेकर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की. मौके पर युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष शारोन सुरीन, खूंटी प्रखंड अध्यक्ष यश राजनाथ सहदेव, युवा कांग्रेस विधानसभा महासचिव उस्मान खान और अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola