कटहल प्रोसेसिंग यूनिट का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
कटहल प्रोसेसिंग यूनिट का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

निरीक्षण करते उपायुक्त और डीडीसी | Prabhat Khabar Network

खूंटी के उपायुक्त मो जावेद हुसैन ने कदमा स्थित कटहल प्रोसेसिंग यूनिट का निरीक्षण किया और संचालन को बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन

खूंटी. उपायुक्त मो जावेद हुसैन ने गुरुवार को खूंटी के कदमा स्थित कटहल प्रोसेसिंग यूनिट का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने यूनिट में संचालित प्रसंस्करण कार्यों, उपलब्ध संसाधनों, मशीनों की कार्यक्षमता तथा उत्पादों के निर्माण और विपणन संबंधी गतिविधियों की जानकारी ली. उन्होंने अधिकारियों और संचालकों को यूनिट का संचालन व्यवस्थित तथा गुणवत्तापूर्ण ढंग से करने का निर्देश दिया. उत्पादों की गुणवत्ता, स्वच्छता मानकों का पालन, समयबद्ध उत्पादन और प्रभावी विपणन व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा. वहीं यूनिट की क्षमता का पूर्ण उपयोग करते हुए इसे आजीविका संवर्धन का सशक्त माध्यम बनाने पर बल दिया. निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार प्रकाश सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola