खूंटी में मत्स्य बीज उत्पादकों को मिला 180 लाख मत्स्य बीज, जाल और फीड

Updated:
विज्ञापन

लाभुक मत्स्य बीज उत्पादक के साथ अतिथि | Prabhat Khabar Network

खूंटी जिला मत्स्य कार्यालय में 15 मत्स्य बीज उत्पादकों को 180 लाख मत्स्य बीज, जाल और फीड का वितरण किया गया. इस अवसर पर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने और मछली पालन को स्वरोजगार के रूप में अपनाने का आह्वान किया गया. वैज्ञानिक मत्स्य पालन और प्रशिक्षण पर भी जोर दिया गया.

विज्ञापन

खूंटी जिला मत्स्य कार्यालय में शुक्रवार को मत्स्य बीज उत्पादकों के बीच मत्स्य बीज का वितरण किया गया. इस अवसर पर कुल 15 मत्स्य बीज उत्पादकों के बीच 180 लाख मत्स्य बीज, मत्स्य जाल और फीड का वितरण किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष मसीह गुड़िया ने लाभुकों को मत्स्य बीज और अन्य सामान प्रदान किया. उन्होंने उत्पादकों से सरकार के योजनाओं का लाभ उठाने का अपील किया. वहीं मत्स्य बीज के माध्यम से मछली पालन करने के लिए प्रेरित किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

मत्स्य पालकों की समस्याओं पर हुई चर्चा

इस अवसर पर खूंटी के अलौंदी के मत्स्य पालक लीलमाहन ने तालाबों का जीर्णोद्धार करने की आवश्यकता को रखा. जिप अध्यक्ष ने इसके लिए आवेदन देने के लिए कहा. पिपराटोली के मत्स्य पालक बसंत प्रसाद ने बताया कि उनके क्षेत्र में नियमित विद्युत आपूर्ति नहीं रहने के कारण 25 बायोफ्लॉक टैंकों में मत्स्य पालन प्रभावित होता है. इस पर अध्यक्ष ने उन्हें सोलर आधारित व्यवस्था के लिए आवेदन देने का सलाह दिया. अपर समाहर्त्ता सुषमा लकड़ा ने मत्स्य कृषकों से राजस्व जलकरों की बंदोबस्ती जिला मत्स्य कार्यालय के माध्यम से लेकर मत्स्य पालन को स्वरोजगार के रूप में अपनाने का आह्वान किया.

वैज्ञानिक मत्स्य पालन और प्रशिक्षण पर जोर

जिला मत्स्य पदाधिकारी ने सभी मत्स्य कृषकों को अपने तालाबों, डोभा और अन्य जल स्रोतों का वैज्ञानिक ढंग से उपयोग कर मत्स्य पालन करने की सलाह दिया. उन्होंने बताया कि निकट भविष्य में किसान प्रशिक्षण केन्द्र, शालीमार, रांची में पांच दिवसीय मत्स्य पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. उन्होंने अधिक से अधिक मत्स्य कृषकों से प्रशिक्षण प्राप्त कर आधुनिक तकनीकों के माध्यम से मत्स्य उत्पादन बढ़ाने का आग्रह किया.

ये भी पढ़ें: जंगल में बैठकर फर्जी APK से करते थे ठगी, गिरिडीह पुलिस ने पांच साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार

ये भी पढ़ें: ग्रेजुएट ट्रेंड टीचरों को मिलेगा समान वरीयता और अपग्रेड वेतन का लाभ, झारखंड हाईकोर्ट का आदेश


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola