Sasaram News : लहेरी पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित, ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर

Edited by YUVRAJ RATAN
Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

Sasaram News : लहेरी पंचायत में लगा सहयोग शिविर, ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए उमड़े लोग

विज्ञापन

Sasaram News (रमेश कुमार पाण्डेय) : लहेरी पंचायत सरकार भवन में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया.जिसका उद्घाटन वरीय उपसमाहर्ता विनिता कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर किया.इस दौरान उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में आज लहेरी पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन गया है.जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन की समस्याओं का त्वरित निष्पादन, सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन तथा जनता एवं प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है.यह शिविर प्रत्येक माह के प्रथम एवं तीसरे मंगलवार को आयोजित होगी.

104 आवेदन प्राप्त, 85 मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन

सहयोग शिविर के माध्यम से राजस्व,सामाजिक सुरक्षा,जन वितरण प्रणाली, पेयजल,विद्युत,स्वास्थ्य,शिक्षा,कृषि,भूमि विवाद,पेंशन,आवास एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है. संबंधित विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को पूरी तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ आमजनों की समस्याओं के निराकरण हेतु निर्देशित किया गया है. उन्होंने बताया कि पंचायत के विभिन्न वार्डों से कुल 104 आवदेन प्राप्त हुए हैं. जिसमें से 85 का निष्पादन किया चुका है. अगले एक-दो दिनों में शेष आवेदनों का निष्पादन कर दिया जायेगा.

सहयोग शिविर में कई विभागों के अधिकारी रहे मौजूद

शिविर में परिक्ष्यान पुलिस उपाधीक्षक समीर कुमार, बीडीओ चन्द्रभूषण गुप्ता,सीओ विनीत व्यास,थानाध्यक्ष नीतीश कुमार,बीएचएम मतिऊर रहमान ताज,बीसीओ कुणाल कुमार,बीएसओ सुरभि राज,एलईओ शैलेन्द्र कुमार,जेई(विद्युत)राहुल रंजन, पीओ शैलेन्द्र कुमार सिंह,सीडीपीओ सुष्मिता,बीसी (एलएसबीए)सुनील कुमार, मुखिया अस्तोरना देवी,पूर्व मुखिया धनंजय कुमार सिंह सहित अन्य कई मौजूद थे.

Also Read : Sasaram News : सड़क पर जलजमाव से बढ़ी परेशानी, हादसे की आशंका से लोग चिंतित

विज्ञापन
YUVRAJ RATAN

लेखक के बारे में

By YUVRAJ RATAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन