रोहतास जिला से 3 साल बाद BDO की विदाई, काराकाट का प्यार कभी नहीं भूलूंगा-राहुल कुमार सिंह

Updated:
विज्ञापन
बीस सूत्री सदस्यों ने बीडीओ के विदाई में सम्मान समारोह आयोजित कर किया सम्मानित

रोहतास के काराकाट में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) राहुल कुमार सिंह का भावुक विदाई समारोह आयोजित हुआ. जनप्रतिनिधियों और सदस्यों ने उनके 3 साल के कार्यकाल की खूब सराहना की. बीडीओ ने जनता के स्नेह को जीवनभर याद रखने की बात कही.

विज्ञापन

Karakat BDO Farewell : रोहतास के काराकाट प्रखंड मुख्यालय स्थित बीस सूत्री सदस्य कार्यालय में सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) राहुल कुमार सिंह के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया. जनप्रतिनिधियों और बीस सूत्री सदस्यों ने उनके तीन वर्ष के कार्यकाल की सराहना करते हुए अंगवस्त्र और फूलमाला भेंट कर सम्मानित किया.

Sasaram News : जनप्रतिनिधियों ने की कार्यशैली की सराहना

कार्यक्रम की अध्यक्षता बीस सूत्री अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने की, जबकि संचालन उपाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने किया. समारोह में ललित मोहन सिंह, अजित सिंह, राजेंद्र पाल, विनोद पासवान, रामाशंकर सिंह, पूर्व सरपंच वीर बहादुर सिंह, ज्ञानती देवी, रामचंद्र राम, अनिल सिंह, सुनील सिंह और जनार्दन यादव समेत कई जनप्रतिनिधियों ने बीडीओ राहुल कुमार सिंह को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया.

'काराकाट में छोड़ी अमिट छाप'

बीस सूत्री अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा कि राहुल कुमार सिंह ने अपने तीन वर्षों के कार्यकाल में जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों और आम जनता के बीच अपनी अलग पहचान बनाई. उनके कार्यकाल में विकास कार्यों को गति मिली और उन्होंने लोगों के दिलों में स्थायी जगह बनाई.

'जनता का सहयोग ही मेरी सबसे बड़ी ताकत रहा'

विदाई समारोह में बीडीओ राहुल कुमार सिंह ने कहा कि जनप्रतिनिधियों, मीडिया और आम जनता के सहयोग से उन्हें बेहतर ढंग से काम करने का अवसर मिला. उन्होंने कहा कि काराकाट की जनता से मिला स्नेह जीवनभर याद रहेगा. साथ ही उन्होंने कहा कि गोड़ारी होकर बन रहे एनएच-119ए के पूरा होने के बाद वह एक बार फिर काराकाट जरूर आएंगे.

कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

समारोह में अंचलाधिकारी (सीओ) रितेश कुमार, अनिल कुमार पासवान, श्याम बिहारी राम, रितेश कुमार, अमित कुमार, अशोक कुमार सहित कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन