सासाराम: दिनारा थाना क्षेत्र में व्यवसायी से लूट का प्रयास नाकाम, विरोध करने पर बेरहमी से की पिटाई; हालत गंभीर

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

सासाराम के दिनारा थाना क्षेत्र में देर रात एक व्यवसायी से लूट का प्रयास किया गया। विरोध करने पर अपराधियों ने घायल कर दिया, लेकिन ग्रामीणों के शोर मचाने पर वे फरार हो गए।

विज्ञापन

Sasaram Robbery Case : सासाराम के दिनारा थाना क्षेत्र के खनिता गंजभड़सरा नहर के पास लिलवछ गांव के समीप रविवार की देर रात करीब 11 बजे एक व्यवसायी से लूटपाट का प्रयास किया गया. विरोध करने पर अपराधियों ने व्यवसायी के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

हो-हल्ला के बाद भागे अपराधी

घटना के दौरान व्यवसायी के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े, लेकिन तब तक अपराधी वहां से फरार हो चुके थे. स्थानीय लोगों की सक्रियता के कारण लूट की घटना टल गई.

Sasaram News : घायल की पहचान

घायल व्यवसायी की पहचान गंजभड़सरा निवासी सुरेंद्र पासवान के पुत्र बिट्टू पासवान के रूप में की गई है, जो बाइक से कहीं जा रहे थे.

इलाज के लिए किया गया रेफर

घटना के बाद घायल को तत्काल दिनारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में भर्ती कराया गया. चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सासाराम के उच्च चिकित्सा केंद्र में रेफर कर दिया.

सासाराम की सभी खबरें पढ़ें

Sasaram Police : पुलिस को दी गई सूचना

घटना की सूचना पीड़ित द्वारा दिनारा थाना को दे दी गई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

घटना के बाद क्षेत्र में भय का माहौल है. स्थानीय लोगों ने रात में गश्त बढ़ाने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.

Also Read : रोहतास: चेनारी उप डाकघर में प्रिंटर खराब होने से रजिस्ट्री सेवा दो सप्ताह से बंद, सरकारी कार्य प्रभावित होने से आम लोग परेशान


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन