रोहतास की जूनियर कबड्डी टीम घोषित, 65 खिलाड़ियों के ट्रायल के बाद इन खिलाड़ियों का हुआ चयन

Author Md aarif khan|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन
राज्यस्तरीय जूनियर कबड्डी के लिए रोहतास टीम घोषित

फोटो- चयनित खिलाड़ी व अन्य. | Prabhat Khabar Network

रोहतास जिला कबड्डी संघ ने राज्यस्तरीय जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों की टीम घोषित कर दी है। चयनित खिलाड़ी जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

विज्ञापन

Rohtas Junior Kabaddi Selection : रोहतास जिला कबड्डी संघ के तत्वावधान में राज्यस्तरीय जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल सासाराम के न्यू स्टेडियम, फजलगंज में आयोजित किया गया. जिले के तीनों अनुमंडलों से पहुंचे 65 खिलाड़ियों ने ट्रायल में हिस्सा लिया. प्रदर्शन के आधार पर मुख्य टीम और सुरक्षित खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी गई.

Rohtas News : फिटनेस और प्रदर्शन के आधार पर हुआ चयन

जिला कबड्डी संघ की सचिव दिव्या कुमारी ने बताया कि खिलाड़ियों की फिटनेस, तकनीकी कौशल और खेल प्रदर्शन का मूल्यांकन कर टीम का चयन किया गया. ट्रायल में खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए चयनकर्ताओं को प्रभावित किया.

Sasaram News : इन खिलाड़ियों को मिली मुख्य टीम में जगह

मुख्य टीम में शिवसागर के सुमित सिंह और संदीप कुमार, कोचस के आकाश कुमार राय, करगहर के हिमांशु राय, सासाराम के अतुल कुमार राय, हर्षित कुमार और शिवम कुमार, दावथ के नूरुल हसन खान, काराकाट के कृष राज, पीयूष राज, इरफान कुरैशी, मोहम्मद इरफान कुरैशी, गुलाम मोहम्मद तथा तिलौथू के प्रिंस कुमार का चयन किया गया.

तीन खिलाड़ियों को सुरक्षित सूची में रखा गया

सुरक्षित खिलाड़ियों की सूची में सासाराम के राहुल कुमार, सक्षम कुमार और विकास कुमार को शामिल किया गया है. आवश्यकता पड़ने पर इन खिलाड़ियों को भी टीम में शामिल किया जा सकेगा.

राज्य प्रतियोगिता में रोहतास का बढ़ाएंगे मान

चयन प्रक्रिया जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार तिवारी की देखरेख में संपन्न हुई. तकनीकी अधिकारी की जिम्मेदारी मनोज कुमार ने निभाई, जबकि चयनकर्ताओं में मनोज कुमार, शारीरिक शिक्षक दिलीप कुमार और गौतम शामिल रहे. आयोजन को सफल बनाने में पुलकित तिवारी, सत्यम तिवारी, अमित कुमार और कुंदन कुमार की अहम भूमिका रही. संघ ने उम्मीद जताई कि चयनित खिलाड़ी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर रोहतास का नाम रोशन करेंगे.


विज्ञापन
Md Aarif Khan

लेखक के बारे में

By Md Aarif Khan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन