Sasaram News : सड़क पर जलजमाव से बढ़ी परेशानी, हादसे की आशंका से लोग चिंतित

पथ की तस्वीर
Sasaram News : जलनिकासी व्यवस्था ठप, सड़क पर भरे पानी से राहगीर परेशान
Rohtas News (रजी अहमद खान) : रोहतास नगर पंचायत के वार्ड नंबर ग्यारह स्थित बसकटिया गांव के पास अकबरपुर-नौहट्टा मुख्य मार्ग पर जल जमाव की समस्या से लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है . सड़क पर जमा पानी के कारण दुर्घटना की आशंका बनी हुई है तथा राहगीरों को आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है . स्थानीय लोगों ने बताया कि पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पर हमेशा जल जमा रहता है .
फंड और अधिकारियों की कमी से अटकी योजना
वार्ड वासी प्रेम कुमार, सनी अहमद, बनारसी सोनी एवं मोहन सोनी सहित अन्य लोगों ने बताया कि नगर पंचायत द्वारा नाला निर्माण नहीं कराए जाने से यह समस्या उत्पन्न हो रही है. लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है. वहीं वार्ड पार्षद मुरारी तिवारी ने बताया कि एक वर्ष पूर्व नाला निर्माण की योजना बोर्ड से पास करा ली गई थी लेकिन फंड के अभाव में निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है . उन्होंने कहा कि राशि उपलब्ध होते ही कार्य पूरा करा लिया जाएगा. मुख्य पार्षद सुम्बुल आरा ने कहा कि स्थायी कार्यपालक पदाधिकारी नहीं रहने के कारण नगर में विकास कार्य प्रभावित है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि अधिकारी की नियमित व्यवस्था होते ही लंबित योजनाओं को पूरा कराया जाएगा.
Also Read : समस्तीपुर: उगना महादेव मंदिर, जहां सेवक बनकर रहे थे भगवान शिव
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










