कृषि विभाग की भूमि पर पीजी कॉलेज की मांग को लेकर बाजार रहे बंद
छात्रों और ग्रामीणों ने मशाल जुलूस निकालकर लोगों से सहयोग की अपील की थी.
तमाड़. थाना से सटे कृषि विभाग की भूमि पर पीजी कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर सोमवार को तमाड़ स्वत: बंद रहा. बंद के समर्थन में रविवार शाम युवाओं, छात्रों और ग्रामीणों ने मशाल जुलूस निकालकर लोगों से सहयोग की अपील की थी. सोमवार सुबह से ही तमाड़ क्षेत्र की छोटी-बड़ी सभी दुकानें बंद रहे. बाजार में सन्नाटा पसरा रहा और पूरे दिन जनजीवन पर बंद का असर देखने को मिला. बंद के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली. ग्रामीणों ने कहा कि जब तक कृषि विभाग की भूमि पर पीजी कॉलेज निर्माण की घोषणा नहीं की जाती. तब तक आंदोलन जारी रहेगा. बंद को सफल बनाने में ग्रामीणों, व्यापारियों, छात्रों और युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही. दिनभर पूरे क्षेत्र में वीरानी का माहौल बना रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










