क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी ने किया स्कूलों का निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

निरीक्षण करते अधिकारी | Prabhat Khabar Network

खूंटी के क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारी ने विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण कर मध्याह्न भोजन और शैक्षणिक व्यवस्था की जांच की और सुधार के निर्देश दिए।

विज्ञापन

खूंटी. क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारी (ईईओ) गुरु आंशु श्रीवास्तव और बीआरपी (टी) विजय शर्मा ने शुक्रवार को खूंटी प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया. उन्होंने प्रखंड के स्कूलों में शैक्षणिक व्यवस्था, मध्याह्न भोजन और आधारभूत सुविधाओं की जानकारी ली. निरीक्षण के क्रम में उत्क्रमित मध्य विद्यालय, दतिया में मध्याह्न भोजन निर्धारित मेनू के अनुसार संचालित पाया गया. विद्यालय परिसर में पर्याप्त भूमि उपलब्ध होने के बावजूद पोषण वाटिका नहीं बनायी गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

विद्यालय परिसर में किचन शेड के समीप स्थित अनुपयोगी कुएं को सुरक्षा की दृष्टि से जालीदार ढक्कन से ढकने का निर्देश दिया. उन्होंने मध्य विद्यालय, हीतुटोला का निरीक्षण किया. यहां विद्यालय में चहारदीवारी का अभाव पाया गया. निरीक्षण के दौरान दोनों विद्यालयों में मध्याह्न भोजन से संबंधित पंजी और अन्य अभिलेखों का भी अवलोकन किया. जिसमें कई त्रुटियां पायी गयी. उन्होंने त्रुटियों में सुधार करने का निर्देश दिया. क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी ने विद्यालयों में स्वच्छता, सुरक्षा, पोषण वाटिका के विकास तथा अभिलेखों के नियमित संधारण पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola