खूंटी में DAV जोनल हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन, सिमडेगा, गोविंदपुर और कुजू की टीमें चमकीं

Updated:
विज्ञापन

विजयी टीम के खिलाड़ियों के साथ अतिथि | Prabhat Khabar Network

खूंटी के बिरसा कॉलेज स्टेडियम में डीएवी जोनल स्तरीय हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। विभिन्न स्कूलों की टीमों ने दिखाया अपना दम, विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित।

विज्ञापन

खूंटी. स्वामी श्रद्धानंद डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल खूंटी द्वारा बिरसा कॉलेज के एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में डीएवी जोनल स्तरीय हॉकी टूर्नामेंट 2026 का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में झारखंड ज़ोन के विभिन्न डीएवी विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया. प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला खेल पदाधिकारी राजेश कुमार चौधरी और स्कूल के प्रधानाचार्य मनोजेष्वर कुमार ने किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

खूंटी ने प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को जन्म दिया

इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी ने कहा कि खूंटी की धरती ने अनेक प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को जन्म दिया है और इस प्रकार के आयोजन युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर अवसर प्रदान करते हैं. उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया औश्र खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया.

ये भी पढ़ें: खूंटी पुलिस के मिशन मुस्कान की बड़ी सफलता, 53 गुम मोबाइल बरामद कर लौटाए, चेहरे पर लौटी मुस्कान

सिमडेगा, गोविंदपुर और कुजू की टीमें चमकीं

प्रतियोगिता में अंडर-19 गर्ल्स के फाइनल में डीएवी सिमडेगा ने डीएवी टीसीआई गोविंदपुर को सात-शून्य गोल से हराया. अंडर-14 बॉयज सेमीफाइनल में डीएवी टीसीआई, गोविंदपुर ने डीएवी भरेचनगर को छह-शून्य से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया. वहीं अंडर-14 गर्ल्स फाइनल में डीएवी आरा कुजू ने डीएवी भरेचनगर को सात-शून्य से हराकर विजेता बना. प्रतियोगिता के अंत में विजयी टीमों को सम्मानित किया गया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola