खूंटी पुलिस के मिशन मुस्कान की बड़ी सफलता, 53 गुम मोबाइल बरामद कर लौटाए, चेहरे पर लौटी मुस्कान

Updated:
विज्ञापन

खूंटी पुलिस व अपने मोबाइल दिखते वास्तविक धारक /Prabhat Khabar NEtwork

खूंटी पुलिस ने 'मिशन मुस्कान' के तहत 53 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को सौंपे हैं. तकनीकी अनुसंधान और संवेदनशीलता से काम करने के निर्देश दिए गए हैं.

विज्ञापन

चन्दन कुमार की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

खूंटी: जिले में गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर चलाए जा रहे मिशन मुस्कान अभियान के तहत खूंटी पुलिस ने 53 मोबाइल फोन बरामद किए हैं. मंगलवार को पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग की उपस्थिति में बरामद सभी मोबाइल उनके वास्तविक धारकों को सौंपे गए. लंबे समय बाद अपना खोया मोबाइल वापस पाकर धारकों के चेहरे पर खुशी झलक उठी.

तकनीकी अनुसंधान से मोबाइल का लगाया पता

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में थाना प्रभारियों के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया. तकनीकी अनुसंधान और लगातार कार्रवाई के माध्यम से पुलिस ने इन मोबाइल का पता लगाया. मोबाइल मिलने पर धारकों ने खूंटी पुलिस के प्रति आभार जताया.

ये भी पढ़ें: MMDR के खिलाफ कालीचरण मुंडा का केंद्र पर हमला, बोले- रॉयल्टी खत्म कर झारखंड-ओडिशा को कंगाल कर रही सरकार

संवेदनशील और जिम्मेदारी से काम करने का निर्देश

इस मौके पर SP ऋषभ गर्ग ने सभी थाना प्रभारियों को आमजनों से जुड़े मामलों में त्वरित, संवेदनशील और जिम्मेदारी से काम करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का शीघ्र समाधान पुलिस की प्राथमिकता है. SP ने लोगों से अपील की कि मोबाइल गुम होने या चोरी होने पर बिना देर किए नजदीकी थाना में शिकायत दर्ज कराएं. समय पर शिकायत मिलने से तकनीकी अनुसंधान के जरिए बरामदगी की संभावना बढ़ जाती है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola