हफुआ में शिव मंडा पूजा आज, तैयारियां पूरी

Updated:
विज्ञापन
हफुआ में शिव मंडा पूजा आज, तैयारियां पूरी

कोयलांचल के हफुआ गांव में शिव मंडा पूजा की सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है.

विज्ञापन

पिपरवार. कोयलांचल के हफुआ गांव में शिव मंडा पूजा की सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. शिव मंदिर को रंग-रौगन कर विद्युत लरियों से सजाया गया है. मंडा परिसर में मेला लगना शुरू हो गया है. मनोरंजन के लिए झूले लग चुके हैं. जानकारी के अनुसार मंगलवार रात आठ बजे फुलखूंदी का आयोजन किया जायेगा. इस अनुष्ठान में श्रद्धालु नंगे पैर दहकते अंगारों पर चलेंगे. आयोजन समिति द्वारा रात्रि में ही मेला में शामिल होने वाले ग्रामीणो के मनाेरंजन के लिए परंपरागत छऊ नृत्य का आयोजन किया गया है. बुधवार सुबह बनस झूलन के साथ मंडा पूजा का समापन होगा. आयोजन समिति ने ग्रामीणों से मेला में शामिल होने की अपील की है.

विज्ञापन
Jitendra Rana

लेखक के बारे में

By Jitendra Rana

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola