राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर एबीवीपी ने करायी हॉकी प्रतियोगिता

Updated:
विज्ञापन

खिलाड़ियों के साथ अतिथि | Prabhat Khabar Network

खूंटी में राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर एबीवीपी द्वारा आयोजित हॉकी प्रतियोगिता में हॉकी खूंटी ने जीत दर्ज की। जानिए पूरी खबर विस्तार से।

विज्ञापन

खूंटी. राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) खूंटी इकाई की ओर से बुधवार को एक दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों ने भाग लेकर शानदार खेल का प्रदर्शन किया. फाइनल मुकाबले में हॉकी खूंटी ने कामनता खूंटी को 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया. जॉन टोपनो को पूरे टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया. मुख्य अतिथि एबीवीपी झारखंड प्रदेश मंत्री प्रकाश टुटी ने कहा कि राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस विद्यार्थियों की शक्ति और राष्ट्र निर्माण के संकल्प का प्रतीक है. विशिष्ट अतिथि बिरसा कॉलेज के निवर्तमान प्रभारी प्राचार्य डॉ. चंद्र किशोर भगत ने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने की अपील की. इस मौके पर खेल प्रमुख राजकुमार गुप्ता, जिला संयोजक हिरंजली हेमरोम, हॉकी कोच अमित सौरभ एक्का व अतुल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola