शहीद रमेश सिंह मुंडा को बुंडू में दी गयी श्रद्धांजलि

Updated:
विज्ञापन

रमेश सिंह मुंडा महिला महाविद्यालय में आयोजित शौक सभा में पूर्व कल्याण मंत्री शहीद रमेश सिंह मुंडा के प्रति शोक प्रकट करते हैं विधायक विकास कुमार मुंडा और उनके समर्थक | Prabhat Khabar Network

बुंडू में पूर्व मंत्री शहीद रमेश सिंह मुंडा के शहादत दिवस पर विधायक विकास मुंडा सहित कई लोगों ने उन्हें याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन

बुंडू. पूर्व कल्याण मंत्री शहीद रमेश सिंह मुंडा का शहादत दिवस पर कई स्थानों पर कार्यक्रम किये गये. झामुमो के प्रधान कार्यालय में विधायक विकास कुमार मुंडा ने अपने स्वर्गीय पिता पूर्व कल्याण मंत्री शहीद रमेश सिंह मुंडा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इसके पश्चात उनके आवास पर उनके धर्मपत्नी वसुंधरा मुंडा ने श्रद्धासुमन अर्पित किया. इसके अलावा रमेश सिंह मुंडा स्मारक प्लस टू उच्च विद्यालय बुंडू, रमेश सिंह मुंडा महिला महाविद्यालय बुंडू के प्रांगण और तैमारा चौक स्थित शहीद रमेश सिंह मुंडा के प्रतिमा स्थल पर शोक सभा का आयोजन किया गया. लोगों ने शहीद रमेश सिंह मुंडा की याद में दो मिनट मौन रखा और उनके अधूरे कार्य को पूरा करने का संकल्प लिया. मौके पर विधायक विकास कुमार मुंडा, नगर पंचायत के अध्यक्ष जितेंद्र उरांव, उपाध्यक्ष रवींद्रनाथ उरांव, पूर्व प्रिंसिपल डॉ रमेन्द्र कुमार जायसवाल, अबू सईद अंसारी, उमेश महतो, प्रिंसिपल अबू अब्बास अली, हर्षवर्धन शर्मा, झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष कालेश्वर मुंडा, शिवनाथ मुंडा, अशरफ अली, मो मीनार, जमील अंसारी, रामकुमार बिझिया व उनके समर्थकों ने श्रद्धांजलि अर्पित की.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola