देवघर में युद्धस्तर पर चला सफाई अभियान, बाबा मंदिर को प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प

Updated:
विज्ञापन

बाबानगरी देवघर में चलाया गया सफाई अभियान. फोटो: प्रभात खबर

Deoghar News: देवघर में बाबा बैद्यनाथ मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया. डीसी शशि प्रकाश सिंह के निर्देश पर अधिकारियों, सामाजिक संस्थाओं और स्थानीय लोगों ने श्रमदान कर देवघर को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प लिया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

देवघर से संजीत मंडल की रिपोर्ट

Deoghar News: देवघर को स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक मुक्त बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को बाबा बैद्यनाथ मंदिर परिसर और आसपास के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर वृहद “विशेष सफाई अभियान” चलाया गया. डीसी शशि प्रकाश सिंह के निर्देश पर सुबह 5:30 बजे से शुरू हुए इस अभियान के तहत बाबा मंदिर परिसर, शिवगंगा, मानसिंघी तालाब, नेहरू पार्क, जलसार और उसके आसपास के इलाकों में व्यापक स्तर पर साफ-सफाई की गयी. अभियान में प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, सामाजिक संस्थाओं और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

अधिकारियों ने हाथ में उठाया झाड़ू, किया श्रमदान

विशेष सफाई अभियान में जिले के कई वरीय अधिकारी स्वयं मैदान में उतरे और झाड़ू लगाकर व कचरा उठाकर श्रमदान किया. अभियान में उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, नगर आयुक्त रोहित सिन्हा, अपर समाहर्ता हीरा कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी समेत कई अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए.

सामाजिक संस्थाओं और नागरिकों ने निभाई अहम भूमिका

उपायुक्त की अपील पर स्थानीय नागरिकों, तीर्थ पुरोहितों और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने भी अभियान में सक्रिय भागीदारी निभायी. इस दौरान पंडा धर्मरक्षिणी सभा, चैम्बर ऑफ कॉमर्स देवघर/संथाल परगना प्रमंडल, रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला खेल प्राधिकरण, इनर व्हील क्लब, रोटरी क्लब, लोक प्रेरणा समाधान, लायंस क्लब समेत कई स्वयंसेवी संस्थाओं ने श्रमदान कर स्वच्छ देवघर के संकल्प को मजबूत किया. उपस्थित लोगों ने देवघर को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त रखने की शपथ भी ली.

इसे भी पढ़ें: दामोदर नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

सामूहिक प्रयास से ही बनेगा स्वच्छ देवघर: उपायुक्त

अभियान की सफलता पर उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने सभी नागरिकों, अधिकारियों और सामाजिक संगठनों के प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा कि आम जनता और संस्थाओं के सहयोग के बिना देवघर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का सपना पूरा नहीं हो सकता. उन्होंने कहा कि व्यापारियों, युवाओं और धार्मिक प्रतिनिधियों का एक साथ आकर श्रमदान करना प्रेरणादायक है. जिला प्रशासन आगे भी ऐसे सामूहिक अभियान चलाता रहेगा, ताकि देवघर को स्वच्छ, हरा-भरा और सुंदर बनाया जा सके.

इसे भी पढ़ें: कुड़ू में गहराया पेट्रोल-डीजल संकट, तीन पेट्रोल पंप बंद तो कहीं किस्तों में मिल रहा तेल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola