27वें दिन बाबा वैद्यनाथ पर उमड़ी आस्था, पट खुलते ही गूंजा बोल-बम

Updated:
विज्ञापन

बाबा बैद्यनाथ मंदिर का दृश्य | Prabhat Khabar Network

राजकीय श्रावणी मेला के 27वें दिन बाबा वैद्यनाथ मंदिर में आस्था का सैलाब. 2.61 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण। देखें खास तस्वीरें.

विज्ञापन

संजीत मंडल,देवघर. राजकीय श्रावणी मेला 2026 के 27वें दिन मंगलवार को बाबा वैद्यनाथ मंदिर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा. सुबह तड़के 4:29 बजे मंदिर के पट खुलते ही श्रद्धालुओं ने बाबा पर जलार्पण शुरू कर दिया. पट खुलने से पहले ही हजारों की संख्या में कांवरिये बाबा के दर्शन और जलार्पण के लिए कतार में खड़े हो गये . पट खुलते ही पूरा मंदिर परिसर बोल-बम और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा.

आपके शहर में

विज्ञापन

चौथी सोमवारी को 2.61 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण

राजकीय श्रावणी मेला के चौथे सोमवार और 26वें दिन सोमवार को बाबा नगरी में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा. अहले सुबह 4:13 बजे से जलार्पण की प्रक्रिया शुरू हुई. प्रशासन के अनुसार सोमवार को कुल 2,61,832 श्रद्धालुओं ने बाबा वैद्यनाथ पर जलार्पण किया.

इनमें बाह्य अर्घा के माध्यम से 1,40,875 और आंतरिक अर्घा के माध्यम से 1,20,957 श्रद्धालुओं ने बाबा पर जलार्पण किया.

पट खुलने से पहले ही कतार में दिखा उत्साह

मंगलवार को भी मंदिर का पट खुलने से पहले ही कांवरियों की लंबी कतार लग गयी थी. दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालु बाबा के दर्शन और जलार्पण के लिए अपनी बारी का इंतजार करते दिखे.

पट खुलते ही कतार में आगे बढ़ते श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया. बोल-बम और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया.

मंगलवार को बाबा बैद्यनाथ मंदिर दृश्य | Prabhat Khabar Network
मंगलवार को बाबा बैद्यनाथ मंदिर का दृश्य | Prabhat Khabar Network

सुरक्षा और सुगम जलार्पण पर प्रशासन का जोर

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था और सुगम जलार्पण को लेकर पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. रूटलाइन से लेकर मंदिर परिसर तक श्रद्धालुओं की आवाजाही पर लगातार नजर रखी जा रही है.

प्रशासन का प्रयास है कि देवतुल्य श्रद्धालुओं को जलार्पण और दर्शन के दौरान किसी तरह की असुविधा न हो. भीड़ को नियंत्रित करने के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola