उपायुक्त ने खूंटी प्रखंड सह अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
उपायुक्त ने खूंटी प्रखंड सह अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण

उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने सोमवार को खूंटी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

खूंटी. उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने सोमवार को खूंटी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया. उन्होंने कार्यालय के विभिन्न शाखाओं और कक्षों का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने कार्य निष्पादन, अभिलेख संधारण, कर्मियों की उपस्थिति तथा आमजनों को उपलब्ध करायी जा रही सेवाओं की समीक्षा की. उपायुक्त ने पदाधिकारियों और कर्मियों से कार्यालय संचालन, लंबित मामलों तथा जनहित से जुड़े कार्यों की जानकारी प्राप्त की. उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन, अभिलेखों के संधारण और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की. प्रखंड के योजनाओं में गति लाने का निर्देश दिया. कर्मियों को नियमित रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया. कहा कि कार्यालय में आनेवाले आमजन से व्यवहार सकारात्मक करें. सभी कर्मियों को कार्यालय समय का अनुपालन करने और प्रतिदिन बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने पंचायत सचिव के रिक्त पदों पर प्रतिनियुक्ति के लिए संबंधित विभाग को पत्राचार करने, पंचायत भवनों के बेहतर संचालन और पंचायत भवनों में संचालित ज्ञान केंद्रों को सक्रिय करने का निर्देश दिया. वहीं तहसील कचहरी को अंचल कार्यालय भवन में शिफ्ट करने का निर्देश दिया. मौके पर उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola