कर्रा में कांग्रेस पार्टी का संवाद कार्यक्रम आयोजित

Updated at : 19 Mar 2026 7:29 PM (IST)
विज्ञापन
कर्रा में कांग्रेस पार्टी का संवाद कार्यक्रम आयोजित

कर्रा में रामसिंह के आवास पर प्रखंड स्तरीय संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

कर्रा. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर गुरुवार को कर्रा में रामसिंह के आवास पर प्रखंड स्तरीय संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता कर्रा प्रखंड अध्यक्ष अल्बर्ट तिग्गा ने की. कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने बूथ लेवल एजेंट एवं पंचायत पदाधिकारियों को एसआइआर के सम्बन्ध में जानकारी दी. उन्होंने बीएलए को नियुक्ति पत्र भी सौंपा. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण मजदूर अब 100 दिन की रोजगार गारंटी से वंचित हो जायेंगे. एसआइआर ट्रेनर सह मुरहू प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार साहू ने एसआइआर के विभिन्न बिन्दुओं पर कार्यकर्ताओं को जानकारी दी. आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विलसन तोपनो ने पेसा कानून को कांग्रेस की उपलब्धि बतायी और कहा कि पेसा कांग्रेस की देन है. मौके पर मंडल अध्यक्ष मानुएल सांगा, जगेश्वर गोप, रामसिंह जी, भोला खां, एलेक्सिस परधिया, सुलेमान धान, अनमोल होरो, विक्टर कच्छप, आकाश बेक, लुईस होरो, भंगा पाहन, असीम होरो आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
SATISH SHARMA

लेखक के बारे में

By SATISH SHARMA

SATISH SHARMA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola