Kaimur News : शादी के 10 दिन बाद सड़क हादसे में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन
Kaimur News

मौत के बाद मोहनिया थाना पहुंचे परिजन

Kaimur News : दस दिन पहले हुई थी शादी, सड़क हादसे ने छीन ली युवक की जिंदगी

विज्ञापन

Kaimur News (विनोद कुमार सिंह) : स्थानीय थाना क्षेत्र के दसौती नहर के समीप दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान सोमवार की देर शाम मौत हो गई. मृतक कुदरा थाना क्षेत्र के नसेज गांव निवासी मदन कुमार सिंह के 30 वर्षीय पुत्र निलेश कुमार सिंह बताया जाता हैं.जिसकी शादी महज 10 दिन पहले हुई थी, जिससे परिवार में मातम पसरा हुआ है. जानकारी के अनुसार निलेश सोमवार को अपने रिश्तेदारी में रामगढ़ गया था. वहां से बाइक से वापस घर लौटने के दौरान मोहनिया थाना क्षेत्र के दसौती नहर के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई.

वाराणसी ले जाते समय घायल युवक ने रास्ते में तोड़ा दम

हादसे में दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि निलेश गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उसे इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल मोहनिया पहुंचाया गया. अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया. परिजन एंबुलेंस से उसे वाराणसी ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. जिसके शव को लेकर परिजन मोहनिया वापस लौटे जहा कागजी करवाई करते हुए पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेज दिया.

नवविवाहित युवक की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मोहनिया के दसौती नहर के समीप हुए हृदय बिदारक दुर्घटना में युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हैं.जहा मेहंदी का रंग अभी फीका भी नहीं पड़ा था कि नवविवाहिता पत्नी की जिंदगी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। शादी के महज 10 दिन बाद ही पति की मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया. घर में जहां कुछ दिन पहले शहनाइयों की गूंज थी, वहीं अब चीख-पुकार और मातम पसरा हुआ है.नीलेश की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. नवविवाहिता पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। हाथों की मेहंदी और मांग का सिंदूर अभी नया ही था कि जिंदगी ने उससे उसका जीवनसाथी छीन लिया. परिजनों की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

इस संबंध में मोहनिया थाना अध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान रास्ते में मौत हो गई थी. परिजन शव को थाना लेकर पहुंचे थे. पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया है. अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है.

Also Read : Sasaram News : सड़क पर जलजमाव से बढ़ी परेशानी, हादसे की आशंका से लोग चिंतित

विज्ञापन
Yuvraj Ratan

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन