कैमूर: ज्ञान-विज्ञान क्विज में चमके रामपुर के चार छात्र, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

Updated:
विज्ञापन

प्रतियोगिता में भाग लेते छात्र छत्रायें | Prabhat Khabar Network

रामपुर प्रखंड में आयोजित ज्ञान-विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में चार छात्रों का चयन जिला स्तर के लिए हुआ है। जानें पूरी जानकारी और चयनित प्रतिभागियों के नाम।

विज्ञापन

Kaimur News : रामपुर प्रखंड संसाधन केंद्र, रामपुर के तत्वावधान में मंगलवार को संकुल केंद्र खजुरा में प्रखंड स्तरीय ज्ञान-विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक क्षमता और सामान्य ज्ञान का विकास करना रहा. प्रखंड के विभिन्न सरकारी विद्यालयों के कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने इसमें हिस्सा लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

स्कूल स्तर की परीक्षा के बाद प्रखंड में हुआ चयन

प्रखंड के मध्य, उत्क्रमित मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों से विद्यार्थियों का चयन विद्यालय स्तर पर आंतरिक प्रतियोगिता के बाद किया गया. इसके बाद प्रखंड स्तर पर ज्ञान-विज्ञान क्विज का आयोजन हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

चार विद्यार्थियों ने मारी बाजी

प्रतियोगिता के बाद जूनियर और सीनियर वर्ग से कुल चार विद्यार्थियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया. जूनियर वर्ग कक्षा 6 से 8 में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बहेरी के कक्षा आठ के छात्र अजीत शर्मा और बुनियादी विद्यालय खरेन्दा की कक्षा आठ की छात्रा खुशी कुमारी चयनित हुईं.

वहीं, सीनियर वर्ग कक्षा 9 से 10 में उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय पसाई के कक्षा नौ के छात्र लकी कुमार और उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय पुनांव की कक्षा 10 की छात्रा शिवानी कुमारी ने जगह बनाई.

5 सितंबर को जिला स्तर पर होगी प्रतियोगिता

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सह बीडीओ ऋतुरंजन कुमार की ओर से चयनित विद्यार्थियों की सूची जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रारंभिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान, कैमूर को भेज दी गयी है. चयनित विद्यार्थियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने का निर्देश दिया गया है.

शिक्षा भवन में देंगे परीक्षा

चयनित चारों छात्र-छात्राएं 5 सितंबर को सुबह 10 बजे शिक्षा भवन, कैमूर के सभागार में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे. बीईओ ने संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को विद्यार्थियों की निर्धारित समय पर सहभागिता सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन