साइबर ठगी होते ही 24 घंटे में 1930 पर करें कॉल, पैसे वापस मिलने की बढ़ेगी उम्मीद: साइबर DSP
फोटो.4छात्राओं को जागरुक करते साइबर डीएसपी | Prabhat Khabar Network
भभुआ के शहीद संजय सिंह महिला कॉलेज में साइबर जागरूकता अभियान चलाकर छात्राओं को ऑनलाइन ठगी से बचने और 1930 हेल्पलाइन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
Kaimur News : मंगलवार को साइबर थाना के अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने शहर स्थित शहीद संजय सिंह महिला कॉलेज में साइबर फ्रॉड को लेकर जागरूकता अभियान चलाया. साइबर डीएसपी नीतू सिंह ने छात्राओं को साइबर अपराध के तरीके, ठगी से बचने के उपाय और घटना के बाद तत्काल की जाने वाली कार्रवाई की जानकारी दी.
आपके शहर में
24 घंटे के अंदर 1930 पर शिकायत की अपील
साइबर डीएसपी ने बताया कि साइबर फ्रॉड होने के बाद समय पर शिकायत करना बेहद जरूरी है. ठगी की घटना के 24 घंटे के अंदर नेशनल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के साथ साइबर थाना में भी इसकी जानकारी देनी चाहिए. उन्होंने कहा कि समय पर शिकायत मिलने से पुलिस तत्काल कार्रवाई कर रकम को रोकने की कोशिश कर सकती है.
OTP से लेकर फर्जी लोन तक, ऐसे होती है ठगी
उन्होंने छात्राओं को बताया कि साइबर अपराधी अलग-अलग तरीकों से लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं. एटीएम बदलकर रकम निकालना, फोन कर बैंक खाता या आधार की जानकारी लेना, ओटीपी पूछना, फर्जी लोन का झांसा देना और मैसेज के जरिए फर्जी एप डाउनलोड कराना साइबर ठगी के प्रमुख तरीके हैं.
हैकिंग, फिशिंग और ऑनलाइन ब्लैकमेल से रहें सावधान
साइबर डीएसपी ने कहा कि साइबर क्राइम में हैकिंग, ऑनलाइन ठगी, फिशिंग, स्पैम ईमेल, रैनसमवेयर और ऑनलाइन ब्लैकमेल जैसे अपराध शामिल हैं. साइबर अपराधी तकनीक का इस्तेमाल कर लोगों की निजी जानकारी और पैसे दोनों को निशाना बना सकते हैं.
ठगी होते ही देर न करें, पुलिस को दें सूचना
पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं से अपील की कि किसी भी तरह की साइबर ठगी होने पर घबराने के बजाय तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं. इसके साथ ही साइबर थाना या संबंधित थाने में भी घटना की पूरी जानकारी दें, ताकि पुलिस समय रहते कार्रवाई शुरू कर सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए