खूंटी : एलपीजी सिलिंडर में ब्लास्ट, घर के सामान जलकर राख, एक घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 May 2019 1:13 PM
खूंटी : राजधानी रांची से सटे खूंटी जिला में गुरुवार को एक मकान में विस्फोट हो गया. विस्फोट में मकान का छप्पर उड़ गया. घर में रखे सामान जलकर राख हो गये. इसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया. पुलिस ने उसे अस्पताल में दाखिल करवाया है. दुर्घटना तारो-सिलादोन पंचायत के रेमसा बस्ती […]
खूंटी : राजधानी रांची से सटे खूंटी जिला में गुरुवार को एक मकान में विस्फोट हो गया. विस्फोट में मकान का छप्पर उड़ गया. घर में रखे सामान जलकर राख हो गये. इसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया. पुलिस ने उसे अस्पताल में दाखिल करवाया है.
दुर्घटना तारो-सिलादोन पंचायत के रेमसा बस्ती में हुई. बताया जाता है कि रसोई गैस से रिसाव हुआ और उसके बाद जोर का धमाका हुआ. इसमें रंजीत मुंडा के मकान का छप्पर उड़ गया. देखते ही देखते घर में रखे सामान जल गये. स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया.
यह भी बताया जा रहा है कि उसके मकान में 2.5 लाख रुपये रखे थे, वह भी जल गया. मकान का मालिक रंजीत मुंडा, जिसकी उम्र करीब 35-40 साल है, दिव्यांग है. घर में लगी आग में वह घायल हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










