बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर निकाला गया मार्च
Published by : ANAND RAM MAHTO Updated At : 09 Jun 2026 6:58 PM
विज्ञापन
बिरसा मुंडा के 127वें शहादत दिवस पर बुंडू में आदिवासी संघर्ष मोर्चा और भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने उलगुलान मार्च निकाला.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, रांची.
बिरसा मुंडा के 127वें शहादत दिवस पर बुंडू में आदिवासी संघर्ष मोर्चा और भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने उलगुलान मार्च निकाला. मार्च के पश्चात बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण और एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गयी. आदिवासी संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय पार्षद संतोष मुंडा ने कहा कि बिरसा मुंडा जल, जंगल व जमीन रक्षा के लिए कुर्बानी दी. भाकपा माले रांची ग्रामीण जिला सचिव जगमोहन महतो ने कहा भारत में अडानी को जल, जंगल व जमीन सौंपकर कंपनी राज की ओर ले जाया जा रहा है. गौतम मुंडा ने कहा भाजपा, डिलिस्टिंग से आदिवासियों में धार्मिक विभाजन कर जमीन हड़पने का प्रयास हो रहा है. ठाकुरा मुंडा ने कहा गितिलहीह रायसा जलाशय योजना ग्रामसभा की अनुमति के बिना निर्माण कार्य किया जा रहा है. कार्यक्रम में रामेश्वर मुंडा, दिलीप मांझी, दामोदर प्रजापति, लखिमनी मुंडा, गिरीबाला मुंडा, भीष्म महतो, अम्लकांत महतो, कालीपद मुंडा, पूर्णचंद्र मुंडा, दुलाल मुंडा, जगन मुंडा, लखिन्द्र मुंडा, डोमा मुंडा, पुष्कर मुंडा, दुर्योधन मुंडा, रेशमी मुंडा, जयंती मुंडा, डोमन मुंडा, राजू मुंडा, संजय मुंडा, देवदीप मुंडा, गुरुवारी मुंडा, जगरनाथ मुंडा, सूर्यामोहन मुंडा, बुधनलाल मुंडा, गुरुवा मुंडा, विष्णु मुंडा, जयमनी, कन्हाई व शशोधर मुंडा शामिल थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










