काम की तलाश में गोवा जा रहे मजदूर ट्रेन से गिरा, पैर कटा

Updated:
विज्ञापन
घायल मंगरा हेमरोम | Prabhat Khabar Network

घायल मंगरा हेमरोम | Prabhat Khabar Network

काम की तलाश में गोवा जा रहे रनिया के मजदूर मंगरा हेमरोम का ट्रेन से गिरकर पैर कट गया है. परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा, मदद की गुहार लगाई गई है.

विज्ञापन

रनियाः रनिया प्रखंड के रायमुंडा गांव (गढ़सिदमटोला) निवासी करीब 30 वर्षीय मंगरा हेमरोम ट्रेन दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया है. हादसे में उनका एक पैर कट गया है. मंगरा हेमरोम काम की तलाश में 12 जुलाई को अनिल केरकेट्टा के साथ 15-20 मजदूरों के साथ गोवा जा रहे थे. वहां वे नाव में मछली पकड़ने का काम करने वाले थे.

जानकारी के अनुसार गोवा जाने के लिए धनबाद-एलेप्पी एक्सप्रेस के जनरल कोच में सफर कर रहे थे. 14 जुलाई की रात आंध्र प्रदेश के ओंगोल स्टेशन के समीप किसी कारणवश चलती ट्रेन से मंगरा हेमरोम गिर गया. दुर्घटना में उनका एक पैर कट गया. स्थानीय पुलिस ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है. मंगरा की आर्थिक स्थिति पहले से कमजोर है. उन्होंने घर निर्माण के लिए महिला मंडल से ऋण लिया था.

परिवार में दो छोटे बेटे और डेढ़ वर्ष की एक बेटी है, जिनके भरण-पोषण की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं पर थी. दुर्घटना के बाद परिवार के सामने इलाज के साथ-साथ रोजी-रोटी का भी संकट खड़ा हो गया है. हादसे के बाद कुछ समय तक परिजनों से संपर्क नहीं हो सका था. दुर्घटना में मंगरा का मोबाइल क्षतिग्रस्त हो गया था.

उसके सभी साथ जा रहे गोवा पहुंच गए हैं. बाद में पुलिस ने मंगरा के परिजनों से संपर्क कर सूचना पहुंचाया. सूचना मिलते ही उनकी मंगरा का भाई नंदू हेमरोम परिजनों के साथ आंध्र प्रदेश पहुंचे और घायल मंगरा को लेकर झारखंड लौट रहे हैं.

मंगरा की पत्नी मुनि ने तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया और रनिया बीडीओ प्रशांत डांग से संपर्क कर मामले की जानकारी दी है. जानकारी के मिलने के बाद विधायक द्वारा सहयोग उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है.


विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola