गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर परीक्षा परिणाम को लेकर ऑनलाइन शैक्षणिक सत्र शुरू

Updated:
विज्ञापन
मास्टर ट्रेनरों ने आयोजित किया ऑनलाइन शैक्षणिक सत्र

खूंटी जिले में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मास्टर ट्रेनरों ने शिक्षकों के साथ ऑनलाइन सत्र आयोजित कर शिक्षण विधियों पर चर्चा की.

विज्ञापन

खूंटीः जिले में गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन को सुदृढ़ करने के लिए डीसी मो. जावेद हुसैन के निर्देश पर चयनित मास्टर ट्रेनरों द्वारा गुरुवार को पहला दो घंटे का ऑनलाइन शैक्षणिक सत्र आयोजित किया गया. जिसमें JAC और CBSE बोर्ड से संबंधित अंग्रेजी, गणित, रसायनशास्त्र और भूगोल विषय के मास्टर ट्रेनरों ने जिले के शिक्षकों के साथ प्रभावी और सरल शिक्षण विधियों, विषयवस्तु की प्रस्तुति, कठिन अध्यायों के अध्यापन और विद्यार्थियों के अधिगम स्तर में सुधार के उपाय साझा किए.

सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित हो- डीसी

डीसी मो. जावेद हुसैन ने ऑनलाइन सत्र में शामिल होकर चयनित मास्टर ट्रेनरों को जिले के विद्यार्थियों के बेहतर शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए प्रत्येक माह स्वेच्छा से दो घंटे का समय देकर शिक्षकों का मार्गदर्शन करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि विषय विशेषज्ञों के अनुभव, नवाचार और बेहतर शिक्षण पद्धतियों का लाभ जिले के प्रत्येक शिक्षक तक पहुंचाया जाएगा, जिससे सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित हो सकें.

मासिक सिलेबस को समय पर पूरा कराना सुनिश्चित करें- डीसी

उन्होंने कहा कि जेसीईआरटी द्वारा उपलब्ध कराए गए विषयवार सिलेबस को मासिक आधार पर विभाजित किया गया है. इसी के अनुरूप विद्यालयों में प्रत्येक माह रेगुलर असेसमेंट फॉर इंप्रूविंग लर्निंग परीक्षा आयोजित की जा रही है. मास्टर ट्रेनर निर्धारित मासिक सिलेबस को समय पर पूरा कराना सुनिश्चित करेंगे.

ऑनलाइन सत्र के दौरान सभी मास्टर ट्रेनरों ने प्रत्येक माह नियमित रूप से शिक्षकों का मार्गदर्शन करने, अपने अनुभव साझा करने और जिले की शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने में सक्रिय सहयोग देने का आश्वासन दिया.


विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola