NEET पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में झामुमो ने फूंका केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला

Updated:
विज्ञापन

पुतला दहन करते झामुमो कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नीट परीक्षा में धांधली और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में खूंटी में झामुमो ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला जलाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया.

विज्ञापन

खूंटी: दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितता तथा पेपर लीक के मामलों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को झामुमो ने खूंटी के भगत सिंह चौक पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया. इस दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं और छात्र-युवा नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. प्रदर्शन के माध्यम से छात्रों के आंदोलन पर हुई पुलिस कार्रवाई का विरोध जताया गया.

विज्ञापन

झामुमो जिला अध्यक्ष जुबेर अहमद ने कहा कि देश के लाखों छात्र-छात्राओं का भविष्य लगातार संकट में डाला जा रहा है. उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और छात्रों के हितों की रक्षा करने की मांग की. मौके पर केंद्रीय सदस्य सुशांति कोनगाड़ी, मकसूद अंसारी, भोलानाथ लाल, सनिका बोदरा, मनोज मंडल, शंकर सिंह मुंडा, प्रदीप केसरी, मोजीर अंसारी, अमृत हेमरोम, बीरेंद्र सिंह, प्रकाश नाग मुंडा, कमलेश महतो, मो. शमीम अंसारी, तनवीर खान, कुणाल मांझी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहें.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola