टीबी मुक्त भारत अभियान से जुड़े 88 युवा, मरीजों को देंगे मनोवैज्ञानिक सहारा

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

स्थानीय बिरसा कॉलेज में टीबी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें 88 युवाओं ने टीबी मुक्त भारत अभियान से जुड़ने की अपील स्वीकार की. पंजीकृत युवा अब टीबी मरीजों को मनोवैज्ञानिक सहायता देंगे.

विज्ञापन

खूंटी. स्थानीय बिरसा कॉलेज में मंगलवार को कॉलेज के विद्यार्थियों और एनएसएस कैडेट्स के बीच टीबी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में युवाओं से टीबी मुक्त भारत अभियान से जुड़ने की अपील की गयी. इस दौरान टीबी मुक्त भारत मोबाइल एप के माध्यम से कुल 88 विद्यार्थियों व युवाओं का माई भारत वालंटियर के रूप में पंजीकरण किया गया. इनमें 14 एनएसएस कैडेट्स और 74 अन्य युवा शामिल हैं.

विज्ञापन

टीबी मरीजों को मनोवैज्ञानिक सहायता देंगे वालंटियर

डीपीसी मोहन मुंडा ने बताया कि माई भारत वालंटियर के रूप में पंजीकृत युवा जिले में इलाजरत टीबी मरीजों को मनोवैज्ञानिक सहायता प्रदान करने में सहयोग करेंगे. कार्यक्रम में कॉलेज की प्राचार्या डॉ. पुष्पा सुरीन, प्रोफेसर डॉ. जया कच्छप, डॉ. अभिषेक श्रीवास्तव, राजकुमार गुप्ता, रविंद्र राम, विजय कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola