पंचघाघ में अब प्लास्टिक पर पूरी तरह रोक, 7.5 करोड़ से पर्यटन स्थल को मिल रहा नया रूप

Updated:
विज्ञापन

बैठक में उपायुक्त तथा अन्य अधिकारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुरहू का पंचघाघ जलप्रपात अब नो-प्लास्टिक जोन बनेगा. 7.5 करोड़ की लागत से हो रहे सौंदर्यीकरण से यह नया रूप लेगा. साथ ही, उलिहातू और पेरवाघाघ जैसे अन्य पर्यटन स्थलों के विकास कार्यों की भी समीक्षा की गई.

विज्ञापन

खूंटी. मुरहू स्थित पंचघाघ जलप्रपात को नो प्लास्टिक जोन बनाया जायेगा. पंचघाघ परिसर में प्लास्टिक के उपयोग और प्लास्टिक कचरा फैलाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा. मंगलवार को समाहरणालय में उपायुक्त मो जावेद हुसैन की अध्यक्षता में जिला खेल एवं पर्यटन समिति की बैठक हुई. बैठक में उपायुक्त ने पंचघाघ जलप्रपात परिसर को नो प्लास्टिक जोन घोषित करने और जगह-जगह साइन बोर्ड लगाने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

उपायुक्त ने पंचघाघ पर्यटन स्थल पर रिपेयरिंग, ब्रिक वर्क, पाथवे, शेड, शौचालय, कैंटीन भवन और तोरण द्वार समेत अन्य कार्यों की समीक्षा की.

7.5 करोड़ से हो रहा पंचघाघ का सौंदर्यीकरण

राज्य पर्यटन विभाग की ओर से करीब 7.5 करोड़ रुपये की लागत से पंचघाघ पर्यटन स्थल के सौंदर्यीकरण और आधारभूत सुविधाओं के विकास का काम कराया जा रहा है. उम्मीद है कि नये साल में पंचघाघ नये रंग-रूप में नजर आयेगा. इसके तहत फुटब्रिज, सीढ़ियों और फुटपाथ को नया रूप दिया जा रहा है. आकर्षक डिजाइन के टाइल्स और गुलाबी रंग के सीट लगाये जा रहे हैं. होर्डिंग बोर्ड को भी नया और आकर्षक रूप दिया जा रहा है. पुराने कियोस्क को अपग्रेड कर आधुनिक सुविधाओं के अनुरूप विकसित किया जा रहा है. इसके अलावा शौचालय का निर्माण भी किया जा रहा है.

उलिहातू और अन्य पर्यटन स्थलों के कार्यों की समीक्षा

उपायुक्त ने उलिहातू स्थित भगवान बिरसा मुंडा के आवास में चल रहे जीर्णोद्धार कार्य में आ रही समस्याओं का समाधान करते हुए बंबू कॉटेज, लैंड स्केपिंग समेत सभी विकास कार्य समय पर पूरा करने का निर्देश दिया. पेरवाघाघ में विद्युतीकरण की व्यवस्था करने को कहा. डोम्बारी बुरु में पाथवे, रेलिंग और लाइट लगाने के लिए डीपीआर की समीक्षा की गयी. जिले के पर्यटन स्थलों पर ट्रेकिंग की संभावनाओं को देखने का भी निर्देश दिया गया.

बैठक में खेल विभाग के कार्यों की भी समीक्षा हुई. उपायुक्त ने बिरसा मुंडा मॉडल फुटबॉल स्टेडियम के गैलरी शेड का जीर्णोद्धार जल्द पूरा कराने और विद्युतीकरण के लिए ट्रांसफार्मर समेत अन्य व्यवस्था करने का निर्देश दिया. उन्होंने कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कराने को कहा. बैठक में उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला खेल एवं पर्यटन पदाधिकारी समेत अन्य उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola