5 पारा वेट सह पशुधन मित्रों को मिला प्रमाण-पत्र और फर्स्ट एड किट

Updated:
विज्ञापन
प्रमाण पत्र देते उपायुक्त | Prabhat Khabar Network

प्रमाण पत्र देते उपायुक्त | Prabhat Khabar Network

खूंटी उपायुक्त ने पांच प्रशिक्षित पारा वेट सह पशुधन मित्रों को प्रमाण-पत्र और किट प्रदान किए और ग्रामीण पशुपालकों को बेहतर सेवा देने का निर्देश दिए.

विज्ञापन

खूंटी: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में गुरुवार को उपायुक्त मो. जावेद हुसैन ने जिले के पांच प्रशिक्षित पारा वेट सह पशुधन मित्रों को प्रमाण-पत्र, बैग और फर्स्ट एड किट प्रदान किया. प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वालों में अड़की के संतोष महतो, दीनानाथ पुराण, महेंद्र चिक बड़ाइक, जगन्नाथ दास और दोमनिक कंडीर शामिल हैं.

उपायुक्त ने सभी से निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पशुधन किसानों की आजीविका का प्रमुख आधार है. पंचायत स्तर पर पशुपालकों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं, पशुओं का प्राथमिक उपचार और समय पर टीकाकरण सुनिश्चित किया जाना चाहिए. कार्यक्रम के दौरान जिला पशुपालन-सह-गव्य विकास पदाधिकारी अभिमन्यु प्रसाद भी उपस्थित रहें.



विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola