51 मामलों का निष्पादन, 45.44 लाख रुपये का हुआ समझौता

Updated:
विज्ञापन

दावाकर्ता को चेक प्रदान करते प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

खूंटी व्यवहार न्यायालय में आयोजित मासिक लोक अदालत में 51 मामलों का निष्पादन किया गया और 45.44 लाख रुपये का सेटलमेंट हुआ. एक मामले में बड़ा मुआवजा दिया गया है.

विज्ञापन

खूंटी: प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के अध्यक्ष रसिकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया. डालसा के तत्वावधान में आयोजित इस लोक अदालत में कुल 51 मामलों का निष्पादन किया गया, जिसमें 45 लाख 44 हजार 49 रुपये का सेटलमेंट हुआ.

विज्ञापन

लोक अदालत में मोटर दुर्घटना दावा (मोटर एक्सीडेंट क्लेम) से जुड़े एक मामले में दावाकर्ता को 44 लाख 93 हजार 649 रुपये का चेक प्रदान किया गया. मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए कुल पांच बेंचों का गठन किया गया था. पहली बेंच में जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय प्राची मिश्र, पैनल अधिवक्ता मिलन कुमार दास और ममता सिंह शामिल थे. दूसरी बेंच में सीजेएम सह सिविल जज अर्जुन साव, पैनल अधिवक्ता मुकुल कुमार पाठक और मदन मोहन राम ने मामलों की सुनवाई की.

तीसरी बेंच में एसडीजेएम सह मुंसिफ विद्यावती कुमारी, पैनल अधिवक्ता जुनुल होरो और शशि कला कुमारी शामिल थीं. चौथी बेंच में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सह अतिरिक्त मुंसिफ अमित आकाश सिन्हा, पैनल अधिवक्ता आशीष कुमार और सुमित कुमार कश्यप ने मामलों का निष्पादन किया. पांचवीं बेंच में स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष केके सिंह, सदस्य मधु चंद्रा कुमारी रजक और रूबी कुमारी शामिल थे. लोक अदालत के माध्यम से विभिन्न मामलों का आपसी सहमति के आधार पर समाधान किया गया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola