कर्रा में करमा पूर्व संध्या पर दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक, पारंपरिक नृत्य से झूम उठा हाईस्कूल मैदान
हाईस्कूल मैदान कर्रा में धूमधाम से मनाया गया करमा पूर्व संध्या कार्यक्रम | Prabhat Khabar Network
कर्रा प्रखंड में करमा पूर्व संध्या समारोह का आयोजन किया गया, जहाँ आदिवासी समुदाय ने अपनी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं का प्रदर्शन किया. विधायक और पूर्व मंत्री ने इस अवसर पर भाषा और संस्कृति के संरक्षण का आह्वान किया.
कर्रा. कर्रा प्रखंड के हाईस्कूल मैदान में रविवार को सरना जागृति एवं विकास मंच के तत्वावधान में प्रखंड स्तरीय करमा पूर्व संध्या समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खूंटी विधायक राम सूर्या मुंडा और विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री देवकुमार धान शामिल हुए.
पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचीं खोड़हा मंडलियां
समारोह में प्रखंड के विभिन्न गांवों से खोड़हा मंडलियां पारंपरिक वेशभूषा और वाद्ययंत्रों के साथ पहुंचीं. मंडलियों ने पारंपरिक नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समारोह का माहौल जीवंत कर दिया.
इससे पहले हंसबेड़ा के सोमरा पाहन ने करम डाली की पूजा की. धर्म अगुवा छुनकू मुंडा ने करमा पर्व की कथा सुनायी. इसके बाद अलग-अलग खोड़हा मंडलियों ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया.
भाषा और संस्कृति के संरक्षण का आह्वान
विधायक राम सूर्या मुंडा ने कहा कि करमा प्रकृति से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है. उन्होंने भाषा, संस्कृति, रीति-रिवाज और परंपराओं के संरक्षण पर जोर दिया. साथ ही, पूर्वजों से चली आ रही प्रकृति पूजा की परंपरा को आगे बढ़ाने का आह्वान किया.
पूर्व मंत्री देवकुमार धान ने भी आदिवासी रीति-रिवाजों और परंपराओं के संरक्षण की जरूरत बतायी. समारोह में आयोजन समिति के पदाधिकारी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए