खूंटी में विद्यार्थियों का सम्मान, सुदीप गुड़िया बोले- मुश्किल हालात में भी नहीं छोड़ें मेहनत का रास्ता

Updated:
विज्ञापन

समारोह का उद्घाटन करते विधायक और एसडीपीओ | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुरहू स्थित श्योर सक्सेस कोचिंग सेंटर ने अपना स्थापना दिवस मनाया, जिसमें विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथियों ने कठिन परिस्थितियों में भी निरंतर प्रयास जारी रखने की सलाह दी.

विज्ञापन

खूंटी. मुरहू स्थित श्योर सक्सेस कोचिंग सेंटर का रविवार को स्थापना दिवस सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया. मुख्य अतिथि तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया और खूंटी एसडीपीओ मंगल सिंह जामुदा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया.

विज्ञापन

कठिन परिस्थितियों में भी मेहनत करते रहें विद्यार्थी

विधायक सुदीप गुड़िया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी उन्हें मेहनत और निरंतर प्रयास जारी रखना चाहिए. उन्होंने तोरपा में जल्द निःशुल्क कोचिंग सुविधा शुरू करने की बात कही.

एसडीपीओ मंगल सिंह जामुदा ने कहा कि शिक्षा केवल रोजगार का माध्यम नहीं है, बल्कि इससे चरित्र निर्माण और जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा भी मिलती है.

अनुशासन को बताया सफलता का आधार

कोचिंग सेंटर के निदेशक सकलदीप भगत ने विद्यार्थियों को अनुशासन और नियमित अध्ययन के महत्व के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि निरंतर पढ़ाई और अनुशासन सफलता के लिए महत्वपूर्ण हैं.

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं. वहीं, शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola