खूंटी में ग्रामीण हॉकी प्रतियोगिता का समापन, गुटुवा की टीम बनी विजेता; अलेस्टेयर बोदरा ने किया पुरस्कृत

Updated:
विज्ञापन

खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते मुख्य अतिथि | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

खूंटी के मारंगहादा में चार दिवसीय ग्रामीण हॉकी प्रतियोगिता का समापन हो गया है. इस प्रतियोगिता में गुटुवा की टीम विजेता बनी. मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और खेल को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया.

विज्ञापन

खूंटी. मारंगहादा के बेलागड़ा ग्राम सभा के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय ग्रामीण स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ. मुख्य अतिथि झारखंड उलगुलान संघ के संयोजक अलेस्टेयर बोदरा ने फाइनल मैच की शुरुआत की. उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया और विजेता गुटुवा की टीम को पुरस्कृत किया.

विज्ञापन

गांव-गांव में हॉकी को बढ़ावा देने पर जोर

अलेस्टेयर बोदरा ने कहा कि हॉकी खूंटी की पहचान है और जिले में इस खेल की अपार संभावनाएं हैं. उन्होंने कहा कि खूंटी के कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनायी है. ग्रामीण क्षेत्रों में हॉकी को बढ़ावा देने और प्रतिभाओं को निखारने के लिए सहयोग जरूरी है.

प्रतियोगिता के समापन समारोह में पूर्व मुखिया फूलचंद टुटी, बरनाबास टुटी, रोहित टुटी, इलियास नाग, आनंद मसीह टुटी, सिप्रियन टुटी समेत अन्य लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola