झारखंड ही नहीं पूरे देश के लिए प्रेरणा स्रोत धरती आबा

Updated:
विज्ञापन
झारखंड ही नहीं पूरे देश के लिए प्रेरणा स्रोत धरती आबा

जिले के विभिन्न स्थानों में मंगलवार को भगवान बिरसा मुंडा की 126वां शहादत दिवस मनाया गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खूंटी.

जिले के विभिन्न स्थानों में मंगलवार को भगवान बिरसा मुंडा की 126वां शहादत दिवस मनाया गया. उनके पैतृक गांव उलिहातू में धरती आबा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. सुबह सबसे पहले बिरसा ओड़ा में बिरसा मुंडा के वंशज, स्थानीय पहान सहित ग्रामीणों ने विधिवत पूजा-अर्चना किये. उन्होंने बिरसा मुंडा को नमन किया. इसके बाद जिला प्रशासन की टीम ने उलिहातू पहुंचकर श्रद्धांजलि दी. उपायुक्त जावेद हुसैन, पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने बिरसा ओड़ा में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धांजलि अर्पित की. उपायुक्त ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा केवल झारखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं. उन्होंने अपने अदम्य साहस, संघर्ष और बलिदान से जनजातीय समाज को नयी चेतना प्रदान की. उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन को नयी दिशा दी. उनके विचार और आदर्श आज भी समाज को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं. एसपी ऋषभ गर्ग और उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार प्रकाश ने भी कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, त्याग और बलिदान पूरे देश और समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं. भगवान बिरसा मुंडा का जीवन युवाओं को समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है. उपायुक्त ने भगवान बिरसा मुंडा के वंशजों से मुलाकात कर उनके जीवन, संघर्ष और बलिदान को स्मरण किया. इस दौरान उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय बच्चों से मिल कर, उन्हें विद्यालय जाने व अच्छी शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने क्षेत्र के लोगों व अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की.

फ्लैग ::::::: उलिहातू में जिला प्रशासन ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलिB

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola