....जब अर्जुन मुंडा ने कड़िया मुंडा से लिया आशीर्वाद

Updated at : 29 Mar 2019 9:14 AM (IST)
विज्ञापन
....जब अर्जुन मुंडा ने कड़िया मुंडा से लिया आशीर्वाद

आम्रेश्वर धाम में माथा टेक चुनावी अभियान की शुरुआत की दोनों के बीच लंबी बातचीत हुई, साथ में अर्जुन मुंडा की पत्नी भी थीं खूंटी/रांची : भाजपा द्वारा खूंटी लोकसभा क्षेत्र का प्रत्याशी बनाये जाने के बाद गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा खूंटी पहुंचे़ सबसे पहले श्री मुंडा ने अंगराबारी स्थित आम्रेश्वर धाम में […]

विज्ञापन
आम्रेश्वर धाम में माथा टेक चुनावी अभियान की शुरुआत की
दोनों के बीच लंबी बातचीत हुई, साथ में अर्जुन मुंडा की पत्नी भी थीं
खूंटी/रांची : भाजपा द्वारा खूंटी लोकसभा क्षेत्र का प्रत्याशी बनाये जाने के बाद गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा खूंटी पहुंचे़ सबसे पहले श्री मुंडा ने अंगराबारी स्थित आम्रेश्वर धाम में भगवान भोले का जलाभिषेक किया. उन्होंने यहां माथा टेक कर चुनाव अभियान की शुरुआत की. उनके साथ पत्नी मीरा मुंडा भी थी. इसके बाद वे सांसद कड़िया मुंडा से मिलने उनके आवास पहुंचे. दोनों पति-पत्नी ने सांसद का पैर छू कर आशीर्वाद लिया. इसके बाद दोनों के बीच लंबी बातचीत हुई.
फिर अंदर के कमरे में दोनों के बीच गोपनीय बातचीत हुई. अर्जुन मुंडा यहां लगभग दो घंटे तक रहे़ मौके पर खिजरी विधायक रामकुमार पाहन, भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो आदि मौजूद थे़ गौरतलब है कि कड़िया मुंडा का टिकट काट कर अर्जुन मुंडा को खूंटी से प्रत्याशी बनाया गया है.
कड़िया मुंडा की राजनीति में अलग पहचान : अर्जुन मुंडा
अर्जुन मुंडा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मेरे ऊपर कड़िया मुंडा का स्नेह हमेेशा से बना रहा है़ वे राजनीति में अलग पहचान रखने वाले व्यक्ति हैं.
उन्होंने जिस सादगी से खूंटी का आठ बार नेतृत्व किया है, उसे पूरे देश में उदाहरण के रूप में देखा जाता है़ उन्होंने विश्वास दिलाया कि जिस उम्मीद के साथ भगवान बिरसा मुंडा ने आंदोलन किया था, उसका ध्यान रखा जायेगा़ सामाजिक और राजनीति के क्षेत्र में कड़िया मुंडा का जो अनुभव है, उसका लाभ मिलेगा़ समय-समय पर काम करने के लिए अनुभव का लाभ लेने का लगातार प्रयत्न करेंगे़
मैंने तो पहले ही आशीर्वाद दे दिया था : कड़िया मुंडा
अर्जुन मुंडा द्वारा आशीर्वाद लिये जाने पर कड़िया मुंडा ने कहा कि मैंने तो पहले ही उन्हें आशीर्वाद दे दिया था़ पार्टी ने जो निर्णय लिया है, उसी आधार पर हम सब कार्य करेंगे. आनेवाले चुनाव प्रचार में अपनी भूमिका को लेकर उन्होंने कहा कि यह पार्टी तय करेगी़ हमलोग कार्यकर्ता हैं.
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस दिशा में देश को ले जाना चाहते हैं, उस दिशा में पूरा काम नहीं हुआ है़ इसलिए फिर से उन्हे प्रधानमंत्री बनाना है, ताकि बचा हुआ काम पूरा हो सके. इसके लिए खूंटी और देश के जितने भी प्रत्याशी हैं, उन्हे जीताने का प्रयास हर कार्यकर्ता को करना चाहिए़ उन्होंने कहा कि लोक सभा चुनाव राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर लड़ा जाता है़ स्थानीय मुद्दों की बातें आयेंगी, तो उसे भी देखा जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola