दो करोड़ आठ लाख रुपये का डोडा लदा ट्रक जब्त, तस्कर भागने में सफल

Edited by CHANDAN KUMAR
Updated:
विज्ञापन

पुलिस ने छापेमारी कर अवैध डोडा से भरे एक ट्रक को जब्त किया है.

विज्ञापन

रनिया. रनिया थाना क्षेत्र के मरचा भालू टोली गांव के पास रविवार की मध्य रात्रि के बाद पुलिस ने छापेमारी कर अवैध डोडा से भरे एक ट्रक को जब्त किया है. ट्रक में मवेशियों के चोकर के बोरों के नीचे करीब 69 बोरा में अवैध डोडा छिपाकर रखा गया था. जिसका वजन 1388 किलोग्राम है. डोडा का बाजार मूल्य दो करोड़ आठ लाख 20 हजार रुपये आंका गया है. ट्रक में उत्तर प्रदेश का नंबर यूपी 26टी 8597 है. पुलिस ट्रक को जब्त कर रनिया थाना लेकर आयी है. आशंका व्यक्त की जा रही है कि डोडा की तस्करी में अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह जुड़ा हो सकता है. जानकारी के अनुसार पुलिस को ट्रक से डोडा उतार कर दूसरे वाहन में लोड कर दूसरे राज्य में भेजने की तैयारी की जाने की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर रनिया थाना प्रभारी श्यामल कुंभकार के नेतृत्व में पुलिस ने रात तीन बजे के करीब छापेमारी शुरू की. इस दौरान पुलिस की गतिविधि देख कर तस्कर ट्रक लेकर भागने लगे. इसके बाद पुलिस ने गुमला जिले तथा खूंटी जिले के बॉर्डर पर रांची सिमडेगा मुख्य सड़क से भालूटोली गांव की ओर जाने वाले रास्ते में पीछा किया और सुबह करीब चार बजे भालू टोली के पास ट्रक को रोकने में सफलता हासिल की. पुलिस के पहुंचते ही ट्रक में सवार चारों आरोपी वाहन छोड़ कर अंधेरे का फायदा उठाते हुये भागने में सफल रहे. डोडा कहां से लाया गया था और किस राज्य में भेजा जा रहा था, पुलिस इसकी जानकारी जुटा रही है. वहीं फरार तस्करों की पहचान कर गिरफ्तारी अभियान चलाया जा रहा है. छापेमारी में तोरपा एसडीपीओ क्रिस्टोफर केरकेट्टा, इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह, एसआई टीनू कुमार, विमल एक्का, सअनि सोमा नाग, आरक्षी तलकेश्वर, भानु कुमार और सशस्त्र बल शामिल थे.

69 बोरों में 1388 किलोग्राम अवैध डोडा छिपाकर रखा गया था

गुमला व खूंटी जिले के बॉर्डर पर ट्रक रोक कर फरार हुए तस्करB

विज्ञापन
CHANDAN KUMAR

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola