खूंटी में विकास को मिली रफ्तार, नगर पंचायत के कई वार्डों में पीसीसी पथ निर्माण का शिलान्यास
योजनाओं का हुआ शिलान्यास
Khunti Development News: खूंटी नगर पंचायत के अलग-अलग वार्डों में पीसीसी पथ निर्माण योजनाओं का शिलान्यास किया गया. विधायक राम सूर्या मुंडा ने विकास कार्यों की गुणवत्ता से समझौता नहीं करने की बात कही. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
खूंटी से भूषण कांसी की रिपोर्ट
आपके शहर में
Khunti Development News: नगर पंचायत क्षेत्र के अलग-अलग वार्डों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में मंगलवार को कई पीसीसी पथ निर्माण योजनाओं का शिलान्यास किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से खूंटी विधायक राम सूर्या मुंडा, नगर पंचायत अध्यक्ष रानी टूटी और नगर उपाध्यक्ष शशांक शेखर शामिल हुए. जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से शिलापट्ट का अनावरण कर निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया.
विकास योजनाओं का हुआ शुभारंभ
शिलान्यास कार्यक्रम के तहत वार्ड संख्या 18 के टंगरा टोली में दुर्गा हासा, पांडू पूर्ति एवं एतवा टूटी के घर तक बनने वाले पीसीसी पथ का शिलान्यास किया गया. वहीं वार्ड संख्या 14 के दादूलघाट स्थित अनिरुद्ध मुखिया कॉलोनी में पीसीसी पथ निर्माण योजना की आधारशिला रखी गई. वार्ड संख्या 13 के कटहल टोली में भक्तु साहू के घर से महावीर साहू के घर तक, वार्ड संख्या 5 के साके टोली में महादेव पहन के घर के पास और वार्ड संख्या 7 में सुदामा मिश्र के घर से बाबू मिश्रा के घर तक फेवर ब्लॉक पथ निर्माण योजना का शिलान्यास किया गया. इसके अलावा वार्ड संख्या 8 में सुभाष के घर से राजेश के घर तक और वार्ड नंबर 9 राजेश कुमार के घर से नया तालाब होते हुए रॉबिन नायक के घर तक बनने वाले पीसीसी पथ निर्माण कार्य का भी शुभारंभ किया गया.
विधायक ने क्या कहा?
इस मौके पर विधायक राम सूर्या मुंडा ने कहा कि राज्य सरकार गांव और शहर दोनों क्षेत्रों में आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है. सड़क, नाली एवं अन्य विकास योजनाओं के माध्यम से लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं. उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और सभी योजनाएं निर्धारित समय सीमा में पूरी करने का प्रयास होगा.
कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद
नगर पंचायत अध्यक्ष रानी टूटी ने कहा कि नगर क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में लोगों की जरूरतों के अनुरूप विकास योजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है. सड़क निर्माण से आवागमन की सुविधा बेहतर होगी और स्थानीय लोगों को बरसात के दिनों में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी. उन्होंने नागरिकों से विकास कार्यों में सहयोग करने और योजनाओं की निगरानी में भागीदारी निभाने की अपील की. कार्यक्रम में कार्यपालक पदाधिकारी सृष्टिदी प्रियंक मिंज, विधायक प्रतिनिधि डिक्सन पूर्ति, अभियंता काली केशव, अंकित कुमार लकड़ा, बिपिन महतो, दिलीप महतो सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: JSCA स्टेडियम में जेपीएल फाइनल के दौरान भगदड़, कई घायल; गेट पर तोड़फोड़
यह भी पढ़ें: झारखंड टी20 लीग फाइनल 2026: कब, कहां और कैसे फ्री में देखें छोटानागपुर रॉयल्स vs जमशेदपुर स्टीलर्स का मुकाबला?
यह भी पढ़ें: बिरसा मुंडा जेल में महिला कैदी के गर्भवती मामला: हाईकोर्ट में सीलबंद लिफाफे में पेश की गई रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए