खूंटी : एकलव्य विद्यालय के पास नाले से महिला का शव बरामद, चेहरा कुचला मिला
खूंटी के रेवा गांव में एकलव्य विद्यालय के पास एक अज्ञात महिला का शव नग्नावस्था में बरामद हुआ है। चेहरा कुचला हुआ मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है।
खूंटी. खूंटी सदर थाना क्षेत्र के रेवा गांव स्थित एकलव्य विद्यालय से करीब 200 मीटर दूर बरसाती नाले से नग्नावस्था में एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया. शव मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है. शव का चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ है. इससे पुलिस हत्या के बाद महिला की पहचान मिटाने के प्रयास की आशंका जता रही है. शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी.
आपके शहर में
खंडहरनुमा स्थान में शव को छिपाने का प्रयास
शव के पास एक खाली बोरा भी पाया गया है. आशंका व्यक्त की जा रही है कि शव दो से तीन दिन पुराना है. आशंका व्यक्त की जा रही है कि बरसाती नाले के समीप स्थित खंडहरनुमा स्थान में शव को छिपाने का प्रयास किया गया होगा. लेकिन बारिश के कारण नाले में पानी का बहाव बढ़ने से शव बहकर बाहर आ गया.
ये भी पढ़ें: नेपाल की त्रासदी पर खूंटी के छात्रों ने जताया दुख, मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना
महिला की पहचान का लिए पुलिस जुटा रही है जानकारी
सदर थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने शव बरामद होने की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने नाले से महिला का शव बरामद किया है. महिला की पहचान कराने के साथ-साथ मौत के कारणों का पता लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा. पुलिस महिला की पहचान के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों से भी जानकारी जुटा रही है. इसके अलावा यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि महिला की हत्या कहीं और करने के बाद शव को यहां लाकर फेंका गया या वारदात को इसी स्थान पर अंजाम दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए