ग्रामीण खिलाड़ियों के लिए सांसद-विधायक ने खोले उम्मीद के दरवाजे, मैदान से क्या मिला संदेश

Updated:
विज्ञापन

खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते सांसद विधायक | Prabhat Khabar Network

तोरपा में शहीद विजय मुंडू हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल में सांसद कालीचरण मुंडा और विधायक सुदीप गुड़िया शामिल हुए. खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया.

विज्ञापन

तोरपा. दियांकेल पंचायत अंतर्गत ऊबका मैदान में शहीद विजय मुंडू के 14वें पुण्य तिथि के अवसर पर शहीद विजय मुंडू स्मारक समिति की ओर से आयोजित तीन दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता के समापन के मौके पर शनिवार को सांसद कालीचरण मुंडा एवं विधायक सुदीप गुड़िया शामिल हुए.

आपके शहर में

विज्ञापन

उन्होंने हॉकी बॉल को स्टिक से हिट कर फाइनल मुकाबले का शुभारंभ किया तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया. उन्होंने स्व. विजय मुंडू को श्रद्धांजलि भी दी.सांसद ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता से ग्रामीण क्षेत्र में खेल को बढ़ावा मिलता है. विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि शहीद विजय मुंडू का बलिदान सभी के लिए प्रेरणास्रोत है.

खेल युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने के साथ अनुशासन, टीम भावना और आपसी भाईचारे को मजबूत करता है. ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन से स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर मंच मिलता है. उन्होंने कहा कि तोरपा विधानसभा क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा खिलाड़ियों को बेहतर अवसर और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा.

युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है, जरूरत उन्हें उचित मंच और संसाधन उपलब्ध कराने की. कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि पीटर मुंडू, जिप सदस्य बिरेन कंडुलना, प्रमुख रोहित सुरीन, मुखिया शिशिर तोपनो, अनिल लुगुन, लोरेन्स बागे, विधायक प्रतिनिधि तनवीर हुसैन, डीएसपी विजय कुमार सिंह, व थाना प्रभारी मनीष कुमार सहित आयोजन समिति के सदस्य, खिलाड़ी और बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola