खूंटी: लोधमा चौक पर हल्की बारिश में ही जलजमाव से ग्रामीण परेशान, दुर्घटना की आशंका
जलजमाव की स्तिथि | Prabhat Khabar Network
लोधमा मुख्य चौक पर जलजमाव से राहगीर और स्कूली बच्चे परेशान हैं। सड़क की जर्जर स्थिति के कारण दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। प्रशासन से मरम्मत की मांग की गई है।
सगीर अहमद की रिपोर्ट खूंटी . कर्रा प्रखंड के लोधमा मुख्य चौक पर हल्की बारिश के बाद ही जलजमाव की समस्या गंभीर हो जाती है. हुटार-नगड़ी भाया लोधमा मुख्य मार्ग पर चौक के दोनों ओर बारिश का पानी जमा हो जाने से राहगीरों, स्कूली बच्चों, साइकिल सवारों और दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
आपके शहर में
सड़क की जर्जर स्थिति
ग्रामीणों के अनुसार, सड़क की जर्जर स्थिति और जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़क पर ही जमा रहता है. जलजमाव के कारण सड़क पर बने गड्ढे दिखाई नहीं देते. इससे वाहन चालकों के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका बनी रहती है. वहीं, पैदल चलने वाले लोगों और स्कूली बच्चों को भी पानी के बीच से होकर आवागमन करना पड़ता है.
ये भी पढ़ें: पुलिस एसोसिएशन ने विधायक जयराम महतो के खिलाफ खोला मोर्चा, 5 दिन में गिरफ्तारी की मांग
समाधान के लिए अब तक ठोस पहल नहीं
ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की मरम्मत और जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग कई बार संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों से की गयी है. इसके बावजूद समस्या के समाधान के लिए अब तक ठोस पहल नहीं की गयी है. बारिश के दिनों में जलजमाव के कारण लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है.
ये भी पढ़ें: सावधान : अब रांची में बच्चे भी स्वाइन फ्लू की चपेट में, 3 हॉस्पिटल में भर्ती, 5 माह की बच्ची वेंटिलेटर पर
मुख्य मार्ग की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग
ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से लोधमा मुख्य मार्ग की शीघ्र मरम्मत कराने, सड़क के गड्ढों की भराई करने तथा नाली का निर्माण कर उचित जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए